Health Tips: वजन घटाने के लिए बेस्ट है ओट्स की रोटी, जानें बनाने का आसान तरीका

Health Tips: आज के समय में लोग सेहत को लेकर पहले से कहीं ज्यादा जागरूक हो गए हैं। खासतौर पर वजन घटाने और ग्लूटेन फ्री डाइट को लेकर लोगों की रुचि बढ़ी है। कई लोगों को ग्लूटेन से एलर्जी होती है, तो कुछ फिटनेस के कारण गेहूं और मैदे से दूरी बना लेते हैं। ऐसे में ओट्स एक बेहतरीन और हेल्दी विकल्प बनकर सामने आता है। ओट्स न सिर्फ पोषण से भरपूर होता है, बल्कि इससे बनी रोटी वजन कम करने में भी मददगार साबित हो सकती है। अगर आप लगातार 15 दिन तक ओट्स की रोटी को अपने भोजन

वजन घटाने के लिए बेस्ट है ओट्स की रोटी

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

जनवरी 14, 2026

Health Tips: आज के समय में लोग सेहत को लेकर पहले से कहीं ज्यादा जागरूक हो गए हैं। खासतौर पर वजन घटाने और ग्लूटेन फ्री डाइट को लेकर लोगों की रुचि बढ़ी है। कई लोगों को ग्लूटेन से एलर्जी होती है, तो कुछ फिटनेस के कारण गेहूं और मैदे से दूरी बना लेते हैं। ऐसे में ओट्स एक बेहतरीन और हेल्दी विकल्प बनकर सामने आता है। ओट्स न सिर्फ पोषण से भरपूर होता है, बल्कि इससे बनी रोटी वजन कम करने में भी मददगार साबित हो सकती है। अगर आप लगातार 15 दिन तक ओट्स की रोटी को अपने भोजन में शामिल करते हैं, तो वजन पर इसका असर साफ नजर आने लगता है।

Health Tips: खाना छोड़ने की आदत क्यों बढ़ाती है अनकंट्रोल्ड भूख? जानें

क्यों फायदेमंद है ओट्स की रोटी

ओट्स में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो पाचन को बेहतर बनाता है और लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराता है। इससे बार-बार भूख नहीं लगती और ओवरईटिंग से बचाव होता है। ओट्स की रोटी ग्लूटेन फ्री होती है, जिससे यह उन लोगों के लिए भी उपयुक्त है, जिन्हें गेहूं से परेशानी होती है। इसके अलावा ओट्स ब्लड शुगर को कंट्रोल करने और मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने में भी मदद करता है, जो वजन घटाने के लिए बेहद जरूरी है।

ओट्स की रोटी बनाने के लिए जरूरी सामग्री

वजन घटाने के लिए बेस्ट है ओट्स की रोटी
वजन घटाने के लिए बेस्ट है ओट्स की रोटी

ओट्स की रोटी बनाने के लिए ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं होती। इसके लिए आपको चाहिए प्लेन ओट्स या ओट्स का आटा, पानी और थोड़ा सा देसी घी। चाहें तो स्वाद के लिए हल्का नमक भी मिला सकते हैं। मार्केट में रेडीमेड ओट्स आटा मिल जाता है, लेकिन घर पर बनाया गया आटा ज्यादा हेल्दी माना जाता है।

बार-बार पेशाब की समस्या पुरुषों के लिए खतरे की घंटी, जानलेवा रोग का हो सकता है शुरुआती लक्षण

ओट्स की रोटी बनाने की आसान विधि

सबसे पहले प्लेन ओट्स को मिक्सी में डालकर बारीक पीस लें, ताकि वह गेहूं के आटे जैसा हो जाए। अब गैस पर एक पैन में एक कप पानी डालकर उबालें। जब पानी अच्छे से गर्म हो जाए, तो उसमें आधा चम्मच देसी घी डाल दें और गैस बंद कर दें।

अब इस गर्म पानी में धीरे-धीरे ओट्स का आटा मिलाएं और चम्मच या स्पैचुला से चलाते रहें। ध्यान रखें कि ओट्स का आटा ग्लूटेन फ्री होता है, इसलिए इसे गूंथने का तरीका थोड़ा अलग होता है। पूरा आटा डालने के बाद मिश्रण को पैन से निकालकर एक प्लेट में रखें और हाथों से हल्का मलते हुए नरम कर लें।

इसके बाद आटे से छोटी-छोटी लोइयां बनाएं। लोई पर थोड़ा सा ओट्स का आटा लगाकर चकला-बेलन की मदद से धीरे-धीरे गोल बेल लें। अब गरम तवे पर रोटी डालकर दोनों तरफ से अच्छी तरह सेंक लें। चाहें तो रोटी को गैस की आंच पर हल्का घुमा कर भी सेंक सकते हैं, ताकि वह चारों तरफ से अच्छी तरह पक जाए।

वजन घटाने में कैसे मदद करती है ओट्स की रोटी

वजन घटाने के लिए बेस्ट है ओट्स की रोटी
वजन घटाने के लिए बेस्ट है ओट्स की रोटी

ओट्स की रोटी में मौजूद फाइबर और कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट धीरे-धीरे पचते हैं, जिससे एनर्जी लंबे समय तक बनी रहती है। यह फैट बर्निंग प्रोसेस को सपोर्ट करती है और वजन घटाने में मदद करती है। अगर इसे सब्जी, दही या हल्के प्रोटीन के साथ खाया जाए, तो इसका असर और भी बेहतर होता है।

सिर्फ चुटकीभर हल्दी और दूध! जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे जो सर्दियों में रखेंगे आपको फिट

कैसे करें सेवन

ओट्स की रोटी को आप नाश्ते या लंच में शामिल कर सकते हैं। इसे घी की हल्की मात्रा के साथ या बिना घी के भी खाया जा सकता है। नियमित रूप से 15 दिन तक ओट्स की रोटी खाने से वजन कम करने में मदद मिल सकती है और शरीर हल्का महसूस करने लगता है।