O’Romeo Trailer OUT: शाहिद कपूर की जानी-मानी फिल्म ‘ओ रोमियो’ का ट्रेलर ने दस्तक दे दी है। इसके साथ ही दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। इस फिल्म में शाहिद कपूर एक गैंगस्टर के किरदार में नजर आ रहे हैं, जबकि तृप्ति डिमरी उनकी प्रेमिका का रोल निभा रही हैं। ट्रेलर में एक्शन, रोमांस और बदले की कहानी का दिलचस्प मिश्रण देखने को मिलता है। फिल्म का निर्देशन मशहूर फिल्मकार विशाल भारद्वाज ने किया है और ट्रेलर ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है।
Zakir Khan: जाकिर खान ने क्यों लिया स्टैंड-अप से लंबा ब्रेक? जानिए पूरी वजह
ट्रेलर की खासियत
आपको बता दें कि, ओ रोमियो के ट्रेलर में गैंगस्टर हुसैन उस्तरा की पूरी कहानी दिखाई गई है। शाहिद कपूर इस किरदार में बेहद खतरनाक और दमदार अंदाज में नजर आते हैं। उनका डांस और एक्शन सीक्वेंस टॉप क्लास हैं। फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक और गाने भी दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं। शाहिद और तृप्ति की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ट्रेलर में खास आकर्षण का केंद्र रही। दोनों के बीच इंटेंस रोमांस और भावनात्मक टकराव देखने को मिलता है।
दमदार डायलॉग और रोमांचक मोड़

ट्रेलर में कई प्रभावशाली डायलॉग शामिल हैं, जिनमें से एक है, “वो लड़की बारूद का ढेर है, खुद तो फटेगी ही साथ में तेरे चिथड़े भी उड़ा देगी।” ऐसे डायलॉग्स फिल्म को और भी रोमांचक बनाते हैं। तृप्ति डिमरी शुरुआत में एक शांत और मासूम लड़की के रूप में दिखाई देती हैं, लेकिन धीरे-धीरे उनका असली मकसद सामने आता है। उन्हें रिवेंज अवतार में देखा जाएगा, जो कहानी को नया मोड़ देता है। जब शाहिद कपूर को तृप्ति की असलियत का पता चलता है, तब फिल्म में जबरदस्त ट्विस्ट आता है।
स्टारकास्ट और किरदार
फिल्म में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी के अलावा कई बड़े कलाकार नजर आएंगे। इनमें नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, दिशा पाटनी, फरीदा जलाल, अरुण ईरानी, विक्रांत मैसी और तमन्ना भाटिया शामिल हैं। दिशा पाटनी फिल्म में एक आइटम नंबर करती दिखाई देंगी, जबकि अविनाश तिवारी विलेन के रोल में नजर आएंगे। उनका लुक और अभिनय पहले ही दर्शकों को प्रभावित कर रहा है।
प्रोडक्शन और रिलीज डेट

‘ओ रोमियो’ को मशहूर निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म को वेलेंटाइन वीक में रिलीज करने की योजना बनाई गई है ताकि रोमांस और ड्रामा का यह संगम दर्शकों तक सही समय पर पहुंचे। यह फिल्म 13 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।










