O’ Romeo Day 1 Booking: O’ Romeo की शानदार शुरुआत, एडवांस बुकिंग में अब तक कितना रहा कलेक्शन

शाहिद कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘ओ रोमियो’ रिलीज से पहले ही चर्चा में है। एडवांस बुकिंग के ताजा आंकड़े सामने आ चुके हैं और फिल्म ने पहले दिन के लिए अच्छी शुरुआत दर्ज की है। क्या यह रोमांटिक ड्रामा बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका करेगी? जानें पूरी कलेक्शन रिपोर्ट।

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

फ़रवरी 11, 2026

O’ Romeo Day 1 Booking: शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो 13 फरवरी 2026  को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने जा रही है। ऐसे में लोगों में जबरदस्त क्रेज देखने को भी मिल रहा है। रिलीज के पहले ही टिकट बुकिंग की शुरुआत हो चुकी है। वैलेंटाइन वीक में आ रही इस रोमांटिक ड्रामा को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं, जिसका असर इसकी एडवांस बुकिंग पर साफ नजर आ रहा है। अब सवाल यह है कि क्या यह फिल्म रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ और सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ के एडवांस कलेक्शन को पीछे छोड़ पाएगी?

O’ Romeo Teaser Out: खूंखार अंदाज में शाहिद कपूर की वापसी, नाना पाटेकर के स्वैग और फरीदा जलाल के लुक ने उड़ाए होश!

पहले दिन की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट

रिलीज से दो दिन पहले ही ‘ओ’ रोमियो’ की टिकट बिक्री ने अच्छा माहौल बना लिया है। इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने भारतभर में बिना ब्लॉक सीटों के लगभग 36.69 लाख रुपये की एडवांस कमाई कर ली है। अब तक 3,449 शोज के लिए करीब 16,226 टिकट बिक चुके हैं। अगर ब्लॉक सीटों को भी जोड़ लिया जाए, तो 11 फरवरी 2026 सुबह 8 बजे तक फिल्म का कुल एडवांस कलेक्शन लगभग 1.42 करोड़ रुपये पहुंच चुका है। यह आंकड़े दर्शाते हैं कि फिल्म को ओपनिंग डे पर अच्छा रिस्पॉन्स मिलने की उम्मीद है।

एनसीआर में जबरदस्त रिस्पॉन्स

एनसीआर में जबरदस्त रिस्पॉन्स
एनसीआर में जबरदस्त रिस्पॉन्स

एडवांस बुकिंग के मामले में नेशनल कैपिटल रीजन (NCR) सबसे आगे रहा है। यहां 587 शोज के लिए फिल्म ने करीब 6.79 लाख रुपये (ब्लॉक सीटों सहित 30.92 लाख रुपये) का ग्रॉस कलेक्शन किया है। दिल्ली-एनसीआर में दर्शकों की दिलचस्पी यह संकेत दे रही है कि फिल्म को शहरी इलाकों में बेहतर ओपनिंग मिल सकती है।

O’ Romeo: शाहिद कपूर की O’ Romeo वैलेंटाइन डे पर रिलीज, क्या करेगा धमाका?

धुरंधर और बॉर्डर 2 से मुकाबला

आपको बता दें कि, इस साल रिलीज हुई बड़ी फिल्मों में ‘धुरंधर’ और ‘बॉर्डर 2’ का नाम प्रमुख रहा है। एडवांस बुकिंग के आंकड़ों पर नजर डालें तो ‘बॉर्डर 2’ ने करीब 12.5 करोड़ रुपये, जबकि ‘धुरंधर’ ने लगभग 9 करोड़ रुपये की एडवांस कमाई की थी। वहीं ‘ओ’ रोमियो’ फिलहाल 1.42 करोड़ रुपये तक पहुंची है। हालांकि फिल्म के पास रिलीज से पहले तीन दिन और हैं, जिनमें एडवांस बुकिंग के आंकड़े बढ़ सकते हैं। अब देखना होगा कि क्या शाहिद कपूर की यह फिल्म इन बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड के करीब पहुंच पाती है या नहीं।

फिल्म की सफलता के अहम कारण

फिल्म की सफलता के अहम कारण
फिल्म की सफलता के अहम कारण

‘ओ’ रोमियो’ की चर्चा का सबसे बड़ा कारण शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज की जोड़ी है, जो लगभग 12 साल बाद फिर साथ आई है। इससे पहले दोनों ने ‘कमीने’, ‘हैदर’ और ‘रंगून’ जैसी चर्चित फिल्मों में साथ काम किया था। फिल्म का ट्रेलर और रिलीज हुए गाने—‘हम तो तेरे ही लिए थे’, ‘आशिकों की कॉलोनी’, ‘इश्क का फीवर’ और ‘पान की दुकान’—दर्शकों के बीच पहले ही लोकप्रिय हो चुके हैं। स्टारकास्ट भी फिल्म की खासियत है। शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी के अलावा नाना पाटेकर, दिशा पटानी, अविनाश तिवारी और फरीदा जलाल अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। वहीं तमन्ना भाटिया और विक्रांत मैसी कैमियो करते दिखेंगे।

O’Romeo Trailer OUT: फैंस के लिए खुशखबरी, ‘ओ रोमियो’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

रिलीज डेट और बॉक्स ऑफिस क्लैश

फिल्म 13 फरवरी 2026 को, यानी वैलेंटाइन डे से ठीक एक दिन पहले रिलीज हो रही है। इसे साजिद नाडियाडवाला ने नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के तहत प्रोड्यूस किया है। खास बात यह है कि ‘ओ’ रोमियो’ का बॉक्स ऑफिस पर टकराव गौरव आदर्श और शनाया कपूर की सर्वाइवल थ्रिलर ‘तू या मैं’ से होगा। अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या ‘ओ’ रोमियो’ अपनी रोमांटिक अपील और स्टार पावर के दम पर बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल कर पाएगी।