NXT 2026: प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में शुरू होगा NXT, वैश्विक सहयोग पर फोकस

नई दिल्ली के भारत मंडपम में 12 से 14 मार्च तक NXT 2026 समिट आयोजित होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में कई देशों के पूर्व प्रधानमंत्री, सांसद, नीति विशेषज्ञ और वैज्ञानिक वैश्विक सहयोग, इनोवेशन, AI, स्पेस और ग्रीन एनर्जी जैसे विषयों पर चर्चा करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में शुरू होगा NXT

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

मार्च 10, 2026

NXT 2026: नई दिल्ली में 12 से 14 मार्च 2026 के बीच आयोजित होने वाला NXT 2026 समिट एक बड़ा अंतरराष्ट्रीय मंच बनने जा रहा है। इस कार्यक्रम का आयोजन भारत मंडपम में किया जाएगा, जहां दुनिया भर के नीति-निर्माता, विशेषज्ञ, उद्योग जगत के प्रतिनिधि और युवा विचारक एक साथ जुटेंगे। इस मंच का उद्देश्य वैश्विक स्तर पर नए विचारों को बढ़ावा देना और मानवता के भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा करना है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे मुख्य अतिथि

इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उनके संबोधन में वैश्विक सहयोग, नवाचार और सतत विकास को बढ़ावा देने की दिशा में भारत की भूमिका पर प्रकाश डाला जाएगा। यह कार्यक्रम भारत की उस सोच को दर्शाएगा जिसमें दुनिया के लिए एक समावेशी और टिकाऊ भविष्य बनाने पर जोर दिया जाता है।

IIT रुड़की ने जारी किया JEE Advanced का कार्यक्रम, 17 मई को होगी देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग परीक्षा

अंतरराष्ट्रीय नेताओं की भी होगी भागीदारी

NXT 2026 में कई प्रतिष्ठित वैश्विक नेता भी हिस्सा लेंगे। इनमें ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन, स्वीडन के पूर्व प्रधानमंत्री फ्रेडरिक रेनफेल्ड और नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री बाबूराम भट्टाराई विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। इसके अलावा डेनमार्क के पूर्व प्रधानमंत्री एंडर्स फोग रासमुसेन का विशेष वीडियो संदेश भी सम्मेलन में साझा किया जाएगा।

न्यायपालिका और केंद्रीय मंत्रियों की मौजूदगी

इस समिट में भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत भी भाग लेंगे। वे शासन व्यवस्था, कानून और संस्थाओं के भविष्य से जुड़े विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम में केंद्र सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री भी शामिल होंगे। इनमें वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, रेल मंत्री और सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव, पीएमओ और विज्ञान से जुड़े विभागों के मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, बिजली और आवास मंत्री मनोहर लाल खट्टर तथा कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल शामिल हैं।

Himachal Pradesh News: हिमाचल के नए राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने संभाली कमान, CM सुखू ने किया स्वागत

राज्यों के मुख्यमंत्री और अंतरिक्ष विशेषज्ञ भी होंगे मौजूद

इस कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा भी शामिल होंगे। इसके साथ ही नासा के पूर्व अंतरिक्ष यात्री कैप्टन स्कॉट केली भी समिट में भाग लेंगे, जिससे कार्यक्रम को अंतरिक्ष और विज्ञान से जुड़ा विशेष दृष्टिकोण मिलेगा। उनके साथ भारत के चार गगनॉट्स भी मौजूद रहेंगे, जो भारत के मानव अंतरिक्ष मिशन की तैयारी कर रहे हैं।

40 से अधिक देशों के सांसदों की भागीदारी

NXT 2026 में दुनिया भर से बड़ी संख्या में सांसदों और नीति-निर्माताओं के शामिल होने की उम्मीद है। अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस, इज़राइल, ऑस्ट्रेलिया, स्वीडन और नेपाल सहित 40 से अधिक देशों के लगभग 100 से ज्यादा सांसद इस कार्यक्रम में भाग लेंगे। वे भारत के उद्योग और सरकारी प्रतिनिधियों के साथ वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

NXT फेलोशिप और वैश्विक शिक्षाविदों की भागीदारी

इस समिट का एक खास आकर्षण NXT फेलोशिप है। इसके तहत हार्वर्ड, ऑक्सफोर्ड, कैम्ब्रिज, कोलंबिया, सिंघुआ और टोक्यो जैसी विश्व प्रसिद्ध विश्वविद्यालयों के प्रोफेसर, शोधकर्ता और छात्र एक मंच पर आएंगे।

दिल की बीमारी से जूझ रही पीहू को मिला नया जीवन, ‘प्रोजेक्ट धड़कन’ से हुआ सफल इलाज ‘प्रोजेक्ट धड़कन’ से हुआ सफल इलाज

कई अहम विषयों पर होगी चर्चा

तीन दिनों तक चलने वाले इस सम्मेलन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्वांटम कंप्यूटिंग, स्वास्थ्य, हरित ऊर्जा, शासन, अंतरिक्ष, कानून, परिवहन, खेल, मीडिया और वित्त जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा होगी। इसमें कीनोट स्पीच, पैनल डिस्कशन और रणनीतिक बैठकों का आयोजन किया जाएगा।

भारत की प्रगति को दुनिया के सामने रखने का मंच

NXT 2026 केवल चर्चा का मंच नहीं होगा, बल्कि इसमें अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों के लिए विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से भारत के इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास, डिजिटल प्रगति और सामाजिक नवाचार को करीब से दिखाया जाएगा। राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा की पहल पर शुरू किया गया यह समिट भारत को एक वैश्विक विचार मंच के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।