Nupur Stebin Wedding: नुपुर सेनन और स्टेबिन बेन की क्रिश्चियन वेडिंग की पहली झलक आई सामने, आज लेंगे सात फेरे

कृति सेनन की बहन नुपुर सेनन ने सिंगर स्टेबिन बेन संग उदयपुर में क्रिश्चियन वेडिंग की। उनकी शादी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

Nupur Stebin Wedding

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

जनवरी 11, 2026

Nupur Stebin Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन नुपुर सेनन शादी के बंधन में बंध गई हैं। उन्होंने मशहूर सिंगर स्टेबिन बेन संग उदयपुर में क्रिश्चियन सेरेमनी के तहत शादी रचाई। इस व्हाइट वेडिंग की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। लेकिन आज भी इनकी शादी का एक फंक्शन होने वाला है।

The Raja Saab: थिएटर के अंदर प्रभास की आरती उतार रहे थे फैंस, अचानक भड़की आग से मची भगदड़

व्हाइट वेडिंग का अंदाज

Nupur Stebin Wedding
नुपुर सेनन और स्टेबिन बेन की क्रिश्चियन वेडिंग

नुपुर सेनन शादी में व्हाइट वेडिंग गाउन में बेहद खूबसूरत नजर आईं। वहीं स्टेबिन बेन ने व्हाइट टक्सिडो पहनकर अपना लुक पूरा किया और ब्लैक सनग्लासेस लगाए। शादी के दौरान दोनों ने थ्री-टियर केक काटा और परिवार के साथ इस खास पल को सेलिब्रेट किया।

कृति सेनन का लुक

इस शादी में कृति सेनन अपनी बहन की ब्राइड्समेड बनीं। उन्होंने ग्रीन कलर की वन शोल्डर ड्रेस पहनी थी और मैसी बन बनाया था। उनका यह लुक सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। वहीं कृति की मां व्हाइट साड़ी में और पिता व्हाइट टक्सिडो में नजर आए।

बॉलीवुड सितारों की मौजूदगी

नुपुर और स्टेबिन की शादी में बॉलीवुड के कई सितारे भी शामिल हुए। एक्ट्रेस दिशा पाटनी और मौनी रॉय इस शादी का हिस्सा बनीं। उन्होंने शादी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर किए और साथ में पोज भी दिए।

शादी के फंक्शन

Nupur Stebin Wedding
नुपुर सेनन और स्टेबिन बेन की क्रिश्चियन वेडिंग

नुपुर और स्टेबिन की शादी के फंक्शन 9 जनवरी से शुरू हो गए थे। हल्दी, मेहंदी और संगीत के कार्यक्रमों की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए। कृति सेनन ने अपनी बहन की शादी में जमकर डांस किया। उनके डांस और लुक के वीडियोज भी फैंस के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं।

नुपुर सेनन का करियर

नुपुर सेनन ने फिल्मों से दूरी बनाई है, लेकिन वह म्यूजिक वीडियोज में नजर आती रही हैं। उन्होंने अक्षय कुमार के साथ बी प्राक की आवाज में बने एक गाने में काम किया था, जो काफी हिट हुआ। इस गाने के जरिए नुपुर को भी फैंस ने खूब पसंद किया। इसके अलावा नुपुर बिजनेस में भी सक्रिय हैं।

स्टेबिन बेन का करियर

स्टेबिन बेन एक लोकप्रिय सिंगर हैं। उनके गाने जैसे थोड़ा थोड़ा प्यार, रुला के गया इश्क, मेरा महबूब और तू आशिकी है मेरी काफी मशहूर हुए हैं। उनकी आवाज और गानों ने उन्हें युवाओं के बीच खास पहचान दिलाई है।

विद्युत जामवाल का विवादित वीडियो: पेड़ पर चढ़ने से लेकर आंखों पर मोम डालने तक