Kriti Sanon Dance Video Viral: उदयपुर में शुरू हुआ नूपुर और स्टेबिन की शादी का जश्न, बहन की संगीत सेरेमनी में जमकर थिरकी कृति सेनन

सिंगर स्टेबिन बेन और अभिनेत्री नूपुर सेनन की शादी का जश्न उदयपुर में शुरू हो गया है। हल्दी और संगीत समारोह के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें कृति सेनन भोजपुरी गाने ‘लॉलीपॉप लागेलू’ पर जबरदस्त डांस करती नजर आईं। 11 जनवरी को यह जोड़ा शाही अंदाज में शादी के बंधन में बंधेगा।

Kriti Sanon Dance Video Viral

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

जनवरी 10, 2026

Kriti Sanon Dance Video Viral: सिंगर स्टेबिन बेन और अभिनेत्री नूपुर सेनन जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। झीलों की नगरी उदयपुर में इस ग्रैंड वेडिंग का जश्न शुरू हो चुका है, जहां बॉलीवुड सितारों और परिवार की मौजूदगी ने माहौल को बेहद खुशनुमा बना दिया है। राजस्थान की खूबसूरत लोकेशंस पर आयोजित इस विवाह उत्सव में खुशियों और संगीत का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है।

O’ Romeo Teaser Out: खूंखार अंदाज में शाहिद कपूर की वापसी, नाना पाटेकर के स्वैग और फरीदा जलाल के लुक ने उड़ाए होश!

हल्दी की रस्मों में उमड़ा सेनन और बेन परिवार का प्यार

बताते चले कि, शादी के कार्यक्रमों की शुरुआत एक भव्य हल्दी सेरेमनी के साथ हुई। इस फंक्शन में हल्दी के पीले रंग के साथ-साथ संगीत और मस्ती की भी कोई कमी नहीं रही। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कृति सेनन अपनी छोटी बहन नूपुर के चेहरे पर हल्दी लगाते हुए बेहद भावुक और खुश नजर आ रही हैं। पूरे परिवार ने पारंपरिक ढोल की थाप पर जमकर डांस किया, जिसने इस देसी शादी की रौनक को दोगुना कर दिया है।

संगीत समारोह में कृति और वरुण का ‘लॉलीपॉप’ डांस

हल्दी के बाद आयोजित हुए संगीत फंक्शन के वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। इस शाम की सबसे बड़ी हाईलाइट कृति सेनन और अभिनेता वरुण शर्मा का डांस रहा। दोनों ने भोजपुरी के सुपरहिट ट्रैक ‘लॉलीपॉप लागेलू’ पर जबरदस्त देसी स्टेप्स किए। कृति की एनर्जी देखकर वहां मौजूद मेहमान अपनी हंसी और उत्साह नहीं रोक पाए। कृति और वरुण की इस जुगलबंदी ने संगीत की महफिल में चार चांद लगा दिए और दूल्हा-दुल्हन (स्टेबिन और नूपुर) भी उनके साथ थिरकते नजर आए।

नूपुर-स्टेबिन की रोमांटिक केमिस्ट्री

संगीत के मंच पर होने वाले दूल्हा-दुल्हन, स्टेबिन और नूपुर ने भी अपनी केमिस्ट्री से सबका दिल जीत लिया। दोनों ने सुपरहिट गाने ‘गल्लां गुड़ियां’ पर एक साथ परफॉर्म किया। इसके अलावा, एक खास पल तब आया जब नूपुर अपनी बहन कृति और सहेलियों के साथ ‘सजनजी वारी वारी’ गाने पर थिरकी। बहनों की इस जोड़ी (कृति-नूपुर) ने मंच पर जो बॉन्डिंग दिखाई, उसे फैंस सोशल मीडिया पर खूब पसंद कर रहे हैं।

उदयपुर में ढोल की थाप पर झूमते दिखे बॉलीवुड सितारे

उदयपुर के इस वेडिंग डेस्टिनेशन पर केवल रस्में ही नहीं, बल्कि एक मिनी बॉलीवुड कार्निवल जैसा माहौल है। हल्दी और संगीत के हर वीडियो में कृति सेनन अपनी बहन की शादी के हर पल को जीती नजर आ रही हैं। चाहे ढोल पर भांगड़ा करना हो या बॉलीवुड गानों पर सिग्नेचर स्टेप्स, कृति ने एक परफेक्ट ‘ब्राइड्समेड’ की भूमिका निभाई है। स्टेबिन बेन भी अपने ससुराल पक्ष के साथ पूरी तरह घुल-मिल गए हैं और डांस फ्लोर पर अपनी ऊर्जा बिखेर रहे हैं।

क्रिश्चियन और हिंदू रीति-रिवाज से विवाह संपन्न होगा

इस शाही शादी का मुख्य आकर्षण इसकी विविधता है। जानकारी के अनुसार, 11 जनवरी को यह जोड़ा पहले ईसाई रीति-रिवाज (Christian Wedding) से शादी करेगा और उसके बाद पारंपरिक हिंदू फेरे लिए जाएंगे। शादी की प्लानिंग को लेकर खबर है कि नूपुर के पिता उन्हें मंडप तक लेकर आएंगे और कृति उनके साथ ‘ब्राइड्समेड’ के तौर पर रहेंगी। साथ ही, कपल ने एक अनोखी ‘रोस्ट एंड टोस्ट’ सेरेमनी भी रखी है, जहां करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य मजेदार अंदाज में कपल को बधाई देंगे।

The Raja Saab BO Day 1: बॉक्स ऑफिस के ‘असली राजा’ बने प्रभास! पहले दिन की कमाई देख हिल गया बॉलीवुड