NTA Exam Calendar 2027: यूजीसी नेट, जेईई मेन से लेकर सीयूईटी पीजी तक…एनटीए ने घोषित किया परीक्षाओं का पूरा शेड्यूल

अचानक एनटीए ने बदला गेमप्लान! दिसंबर से मार्च तक होने वाली सभी बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं का सीक्रेट शेड्यूल हुआ लीक, क्या आपकी परीक्षा की तारीख भी बदली? छात्रों के होश उड़ाने वाली पूरी जानकारी और परीक्षा की गुप्त तारीखों का पर्दाफाश यहाँ देखें, वरना पछताएंगे!

एनटीए ने घोषित किया परीक्षाओं का पूरा शेड्यूल

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

सितम्बर 17, 2026

NTA Exam Calendar 2027: देश की प्रमुख प्रवेश परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने दिसंबर 2026 से लेकर मार्च 2027 तक आयोजित होने वाली अलग-अलग बड़ी परीक्षाओं का आधिकारिक एग्जान कैलेंडर जारी कर दिया है। इस नए शेड्यूल में यूजीसी नेट, जेईई मेन, सीएसआईआर नेट, सीएमएटी और सीयूईटी पीजी जैसी कई महत्वपूर्ण परीक्षाओं की संभावित तारीखों का ऐलान किया गया है। एजेंसी द्वारा यह कैलेंडर जारी किए जाने से उन लाखों छात्रों को काफी राहत मिली है जो इन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, क्योंकि अब वे अपनी पढ़ाई और रिवीजन की रणनीति बेहतर ढंग से तैयार कर सकेंगे।

SSC CHSL 2026 का नोटिफिकेशन जारी, 12वीं पास के लिए 2,536 पदों पर

यूजीसी नेट दिसंबर और जेईई मेन जनवरी में प्रस्तावित

एनटीए के नए शेड्यूल के मुताबिक, यूजीसी नेट (दिसंबर 2026 सत्र) की परीक्षा का आयोजन आगामी 14 दिसंबर से 19 दिसंबर के बीच किया जाएगा, जबकि 20 और 21 दिसंबर को बफर डेट के रूप में सुरक्षित रखा गया है। इसी तरह, जॉइंट सीएसआईआर यूजीसी नेट की परीक्षा 20 और 21 दिसंबर 2026 को कराई जानी तय की गई है। इसके तुरंत बाद, नए साल यानी जनवरी 2027 में देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा ‘जेईई मेन’ के पहले सेशन का आयोजन होगा। जेईई मेन 2027 सेशन 1 की परीक्षाएं 22, 23, 24 और 28, 29, 30 जनवरी को होंगी, जबकि 31 जनवरी को बफर डेट के तौर पर रखा गया है।

सीएमएटी, सीयूईटी पीजी और अन्य परीक्षाओं का शेड्यूल

सीएमएटी, सीयूईटी पीजी और अन्य परीक्षाओं का शेड्यूल
सीएमएटी, सीयूईटी पीजी और अन्य परीक्षाओं का शेड्यूल

जारी किए गए कैलेंडर में अन्य कई राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं की तिथियां भी सामने आ गई हैं। आर्मी कैडेट्स कॉलेज की परीक्षा 4 जनवरी 2027 को होना प्रस्तावित है। इसके अलावा, प्रबंधन प्रवेश परीक्षा ‘सीएमएटी 2027’ का आयोजन 7 फरवरी को किया जाएगा। एनआईटीटीटी पार्ट 1 की परीक्षा 26 और 27 फरवरी को संपन्न होगी। वहीं, उच्च शिक्षण संस्थानों में स्नातकोत्तर दाखिले के लिए होने वाली बहुप्रतीक्षित ‘सीयूईटी पीजी 2027’ की परीक्षाएं मार्च के महीने में कुल 17 दिनों की लंबी अवधि के दौरान आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही, एनआईआईआईटी पार्ट 2 की परीक्षाएं 5 और 7 मार्च को प्रस्तावित की गई हैं।

परीक्षा कैलेंडर में शामिल अन्य प्रमुख परीक्षाएं

परीक्षा कैलेंडर में शामिल अन्य प्रमुख परीक्षाएं
परीक्षा कैलेंडर में शामिल अन्य प्रमुख परीक्षाएं

इस नए शेड्यूल में यूजीसी नेट, जेईई मेन और सीयूईटी के अलावा निफ्ट एंट्रेंस एग्जाम, सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम और आर्मी कैडेट्स कॉलेज जैसी कई अन्य प्रतियोगिताएं भी शामिल हैं। एनटीए का यह मानना है कि परीक्षा की तारीखों का एडवांस ऐलान होने से छात्रों और संस्थानों को अपनी शैक्षणिक गतिविधियों व तैयारी का खाका खींचने में आसानी होती है।

अलग से जारी होगा विस्तृत नोटिफिकेशन

एनटीए ने साफ किया है कि इस कैलेंडर को किसी भी परीक्षा का अंतिम नोटिफिकेशन या आवेदन पत्र न समझा जाए। प्रत्येक परीक्षा के लिए एजेंसी द्वारा अलग से विस्तृत सूचना बुलेटिन (Information Bulletin) और आधिकारिक नोटिस जारी किया जाएगा। इसी आधिकारिक नोटिफिकेशन के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की अंतिम तिथि, परीक्षा केंद्र के शहर, एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख, आंसर की और रिजल्ट से जुड़ी तमाम जानकारियां छात्रों को मुहैया कराई जाएंगी।

SSC ने निकाली 12वीं पास के लिए बंपर भर्ती, 2,536 पदों पर मौका; DEO को