एयरपोर्ट पर अब मिलेगा लाइब्रेरी का मजा, यात्रियों को मुफ्त किताबें ले जाने की सुविधा

जालंधर. आदमपुर के श्री गुरु रविदास महाराज एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए लाइब्रेरी शुरू होने जा रही है। इस लाइब्रेरी से यात्रियों को मुफ्त किताबें मिलेंगी। यात्री इन किताबों को वहां पढ़ने के अलावा साथ ले जा सकेंगे। सामाजिक संगठनों के सहयोग से लाइब्रेरी के लिए किताबें जुटाई जा रही हैं। करीब पांच हजार किताबें इस लाइब्रेरी में रखने का लक्ष्य है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने संस्थाओं को लाइब्रेरी के लिए किताबें देने को कहा है। रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव सुरजीत लाल की ओर से एयरपोर्ट अथॉरिटी को 200 किताबें दी गईं। एयरपोर्ट का नाम बदलने के बाद यहां पर यात्रियों के

Wrriten By :

Editor

Published On :

मार्च 21, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

जालंधर.

आदमपुर के श्री गुरु रविदास महाराज एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए लाइब्रेरी शुरू होने जा रही है। इस लाइब्रेरी से यात्रियों को मुफ्त किताबें मिलेंगी। यात्री इन किताबों को वहां पढ़ने के अलावा साथ ले जा सकेंगे। सामाजिक संगठनों के सहयोग से लाइब्रेरी के लिए किताबें जुटाई जा रही हैं। करीब पांच हजार किताबें इस लाइब्रेरी में रखने का लक्ष्य है।

एयरपोर्ट अथॉरिटी ने संस्थाओं को लाइब्रेरी के लिए किताबें देने को कहा है। रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव सुरजीत लाल की ओर से एयरपोर्ट अथॉरिटी को 200 किताबें दी गईं। एयरपोर्ट का नाम बदलने के बाद यहां पर यात्रियों के लिए सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। आदमपुर एयरपोर्ट से इंडिगो एयरलाइंस और स्टार लाइन की दो फ्लाइट अप और डाउन के लिए है, जिसमें रोजाना करीबन साढ़े पांच सौ यात्री यहां से मुंबई और हिंडन के लिए आते और जाते हैं। एयरपोर्ट पर हाल ही में अधिक यात्रियों के बैठने की व्यवस्था की गई है।

पहले यहां करीब 100 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था थी। अब करीब 150 लोगों के बैठने की व्यवस्था कर दी गई है। फ्लाइट्स का इंतजार करते हुए यात्री किताबें पढ़ कर समय व्यतीत करें, इसके लिए लाइब्रेरी शुरू की जा रही है। आदमपुर की फ्लाइट्स फिलहाल समय पर चल रही हैं, लेकिन ठंड के मौसम में धुंध पड़ने पर जब यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ता है, उस समय लाइब्रेरी समय व्यतीत करने का अच्छा माध्यम बनेगी।

श्री गुरु रविदास महाराज एयरपोर्ट के निदेशक पुष्पिंदर निराला ने कहा कि लाइब्रेरी के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी भी अपनी ओर से किताबें देगी। 24 मार्च से लाइब्रेरी शुरू हो जाएगी। अब लाइब्रेरी बनकर तैयार है। उन्होंने कहा कि जिनकी दिलचस्पी होगी, वो लाइब्रेरी से किताबें साथ लेकर भी जा सकते हैं, जिसका कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। निराला ने सामाजिक संस्थाओं से किताबें देने की अपील की।

Leave a Comment

2