Nothing Phone: स्मार्टफोन ब्रांड Nothing ने भारतीय बाजार में अपने नए 5G फोन Nothing Phone (4b) की बिक्री शुरू कर दी है। कंपनी ने इस डिवाइस को मिड-रेंज सेगमेंट में उतारा है। Nothing इस साल अब तक भारतीय बाजार में तीन स्मार्टफोन पेश कर चुका है। इससे पहले कंपनी Nothing Phone 4a और Nothing Phone 4a Pro लॉन्च कर चुकी है। नया Nothing Phone (4b) क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर, हाई रिफ्रेश रेट वाले OLED डिस्प्ले और डुअल रियर कैमरा सेटअप जैसे फीचर्स के साथ आता है। फोन को खास तौर पर उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर पेश किया गया है, जो बेहतर डिजाइन के साथ लंबी बैटरी लाइफ और मजबूत परफॉर्मेंस चाहते हैं।
Ram Mandir Recruitment: CEO पद के लिए आवेदन शुरू, क्या है योग्यता, आयु सीमा और वेतन?
कीमत और उपलब्ध ऑफर
- Nothing Phone (4b) को भारत में दो स्टोरेज वेरिएंट में उतारा गया है। इसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 34,999 रुपये रखी गई है। वहीं, 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला टॉप वेरिएंट 38,999 रुपये में उपलब्ध होगा।
- लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी चुनिंदा बैंक कार्ड पर 7.5 प्रतिशत तक की छूट और एक्सचेंज बोनस दे रही है। इन ऑफर्स का लाभ लेने के बाद बेस मॉडल को लगभग 29,999 रुपये और टॉप वेरिएंट को करीब 33,699 रुपये में खरीदा जा सकता है।
- फोन की बिक्री दोपहर 12 बजे से Flipkart, Croma, Reliance Digital, Vijay Sales और बेंगलुरु स्थित Nothing स्टोर पर शुरू हो गई है। ग्राहक इसे White, Black और Blue रंगों में खरीद सकते हैं।
बड़ा AMOLED डिस्प्ले और तेज प्रोसेसर
Nothing Phone (4b) में 6.77 इंच का Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह स्क्रीन 120Hz तक के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है और इसकी पीक ब्राइटनेस 2000 निट्स तक है। फोन में सुरक्षा के लिए ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है। परफॉर्मेंस के लिए डिवाइस में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 4 चिपसेट दिया गया है। फोन को लंबे समय तक इस्तेमाल करने के दौरान गर्म होने से बचाने के लिए इसमें 20,829 वर्ग मिलीमीटर का बड़ा कूलिंग सिस्टम लगाया गया है। कंपनी का दावा है कि यह सिस्टम प्रोसेसर के तापमान को 18.8 डिग्री सेल्सियस तक कम करने में मदद कर सकता है।
भारतीय मॉडल में मिलेगी 6000mAh बैटरी
कंपनी ने Nothing Phone (4b) के ग्लोबल वेरिएंट में 5,200mAh की बैटरी दी है, जबकि भारतीय मॉडल को बड़ी 6,000mAh बैटरी के साथ पेश किया गया है। यह फोन 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। Nothing के अनुसार, फोन करीब 27 मिनट में शून्य से 50 प्रतिशत तक चार्ज हो सकता है। वहीं, इसकी बैटरी को पूरी तरह चार्ज होने में लगभग 80 मिनट का समय लगेगा।
Gyanvapi Case: ज्ञानवापी केस में नया मोड़, हिंदू-मुस्लिम पक्षों की अहम वार्ता आज
50MP कैमरा और छह साल के सिक्योरिटी अपडेट
फोटोग्राफी के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा दिया गया है, जो OIS और EIS सपोर्ट करता है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कैमरा क्वालिटी बेहतर बनाने के लिए फोन में TrueLens Engine 4 का इस्तेमाल किया गया है। यह स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित Nothing OS 4.1 पर चलता है। कंपनी ने इसके लिए तीन साल तक ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट और छह साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का दावा किया है।










