Nora Fatehi: सुकेश चंद्रशेखर केस में नोरा फतेही को समन, अब अदालत में होना होगा पेश

ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मामले में एक्ट्रेस नोरा फतेही को समन जारी किया गया है। उन्हें सरकारी गवाह के तौर पर अदालत में पेश होना होगा।

Nora Fatehi

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

अक्टूबर 30, 2026

Advertisements
728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

Nora Fatehi: बॉलीवुड की जानी-माने अभिनेत्री और डांसर नोरा फतेही की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। बहुचर्चित ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग और जबरन वसूली के मामले में अभिनेत्री के खिलाफ दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा समन जारी किया गया है।

इस हाई-प्रोफाइल मामले में नोरा फतेही को एक सरकारी गवाह (Approver) के तौर पर अदालत में पेश होने का निर्देश दिया गया है। कोर्ट के इस आदेश के बाद से एक बार फिर यह मामला सुर्खियों में आ गया है, जिससे उनके फैंस के बीच भी चिंता बढ़ गई है।

Eetha Movie Trailer: श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर रिलीज, विठाबाई के किरदार में दिखा एक्ट्रेस का नया

सरकारी गवाह के तौर पर कोर्ट में पेश होंगी नोरा फतेही

Nora Fatehi
सुकेश चंद्रशेखर केस में नोरा फतेही को समन

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट्स के अनुसार, नोरा फतेही को सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े इस वित्तीय धोखाधड़ी के मामले में सरकारी गवाह के रूप में अदालत में तलब किया गया है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा इस मामले में दायर की गई तीसरी सप्लीमेंट्री चार्जशीट में अभिनेत्री का नाम गवाह के रूप में दर्ज किया गया है।

अदालत के निर्देशानुसार, नोरा फतेही को आगामी 2 नवंबर 2026 को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होना होगा। हालांकि, इस नए समन के सामने आने के बाद अभी तक अभिनेत्री या उनकी कानूनी टीम की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन इस कानूनी प्रक्रिया ने उनकी परेशानियों को फिर से हवा दे दी है।

पॉडकास्ट में नोरा ने रखा था अपना पक्ष, महंगे तोहफ़ों पर की थी बात

कुछ समय पहले नोरा फतेही ने एक पॉडकास्ट के दौरान इस पूरे विवाद पर खुलकर बात की थी और अपनी चुप्पी तोड़ी थी। उस दौरान अभिनेत्री ने स्पष्ट रूप से कहा था कि सुकेश चंद्रशेखर के साथ उनके अफेयर या किसी भी तरह के करीबी रिश्ते के दावे पूरी तरह से बेबुनियाद और झूठे हैं। उन्होंने खुद को इस पूरे मामले में एक पीड़ित बताया था।

728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

एनडीटीवी की रिपोर्ट्स के अनुसार, पॉडकास्ट में नोरा ने सुकेश द्वारा दिए गए महंगे तोहफ़ों का भी जिक्र किया था। उन्होंने बताया था कि सुकेश और उसकी कथित पत्नी लीना मारिया पॉल ने उन्हें कुछ महंगे गिफ्ट्स दिए थे, लेकिन उस समय तक उन्हें सुकेश के आपराधिक बैकग्राउंड और उसकी असलियत के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। इस बातचीत के दौरान अभिनेत्री काफी भावुक भी नजर आई थीं और उन्होंने कहा था कि इस विवाद ने उनकी छवि को गहरा आघात पहुंचाया है।

क्या है पूरा 200 करोड़ का मामला?

Nora Fatehi
सुकेश चंद्रशेखर केस में नोरा फतेही को समन

यह पूरा विवाद महाठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है, जो इस समय जेल में बंद है और उस पर रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटर शिविंदर सिंह की पत्नी अदिति सिंह से 200 करोड़ रुपये की ठगी और रंगदारी वसूलने का गंभीर आरोप है।

जांच एजेंसियों की छानबीन के दौरान यह बात सामने आई थी कि सुकेश ने अपनी अवैध रूप से कमाई गई रकम से बॉलीवुड की कई मशहूर अभिनेत्रियों को महंगे तोहफे दिए थे। इस मामले में नोरा फतेही के अलावा अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस का नाम भी मुख्य रूप से सामने आया था। जैकलीन और सुकेश के कथित संबंधों को लेकर मीडिया में लंबी चर्चाएं चली थीं और सुकेश ने जेल से कई प्रेम पत्र भी लिखे थे। हालांकि, जैकलीन ने भी सुकेश के साथ किसी भी तरह के रोमांटिक रिश्ते से इनकार किया था।

अब जबकि नोरा फतेही इस मामले में सरकारी गवाह बनने की प्रक्रिया की ओर बढ़ रही हैं, तो देखना यह होगा कि 2 नवंबर को कोर्ट में पेशी के दौरान क्या नए कानूनी मोड़ सामने आते हैं।

32 साल बाद फिर सिनेमाघरों में लौटेगी ‘मोहरा’, नसीरुद्दीन शाह के खतरनाक किरदार ने बनाया था यादगार