Noida Violence: नोएडा में हुई हिंसा को लेकर जांच में अब एक बड़ा खुलासा सामने आया है। पुलिस का दावा है कि इस पूरे मामले के पीछे सोशल मीडिया के जरिए भड़काऊ पोस्ट का इस्तेमाल किया गया, जिनका संबंध पाकिस्तान से जुड़ा पाया गया है। जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म x पर दो अकाउंट्स के जरिए भ्रामक और उत्तेजक पोस्त शेयर की गई, जिनका उद्देश्य इलाके में तनाव फैलाना और कानून-व्यवस्था को प्रभावित करना था।
दो सोशल मीडिया अकाउंट्स की भूमिका
बताते चलें कि, जांच में जिन अकाउंट्स की पहचान हुई है उनमें @Proudindiannavi और @Mir_llyas_INC शामिल हैं। इन अकाउंट्स से 13 अप्रैल 2026 को कई ऐसे पोस्ट किए गए, जिनसे स्थानीय लोगों के बीच भ्रम और आक्रोश फैलने का दावा किया गया है। पुलिस का कहना है कि इन पोस्ट्स के कारण गौतमबुद्धनगर के कई इलाकों में तनाव की स्थिति बनी और लोगों में डर का माहौल पैदा हो गया।
हिंसा और उसके बाद की स्थिति

बताते चलें कि, भड़काऊ पोस्ट्स के बाद हालात तेजी से बिगड़ गए और कई जगहों पर भीड़ सड़क पर स्तर आई। इस दौरान पथराव, तोड़फोड़ और आगजनी जैसी घटनाएं सामने आई। हिंसा में कई वाहनों को नुकसान पहुंचा और सार्वजनिक व निजी संपत्तियों पर भी असर पड़ा। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को अतिरिक्त बल तैनात करना पड़ा।
कानूनी कार्रवाई और दर्ज केस
इस पूरे मामले में थाना सेक्टर-20, गौतमबुद्धनगर में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 353(1) और 353(2) के साथ-साथ आईटी एक्ट की धारा 66 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। इन धाराओं के तहत सरकारी कार्य में बाधा डालने और सोशल मीडिया के दुरुपयोग से जुड़ी गतिविधियों की जांच की जा रही है।
तकनीकी जांच में पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
पुलिस की तकनीकी जांच में यह सामने आया है कि दोनों एक्स हैंडल पाकिस्तान से संचालित हो रहे थे। जांच एजेंसियों का मानना है कि इन अकाउंट्स को चलाने वाले लोग VPN का उपयोग कर अपनी पहचान छिपाने की कोशिश कर रहे थे। इसके बावजूद डिजिटल फॉरेंसिक जांच के जरिए उनकी लोकेशन का पता लगाया गया। यह भी दावा किया गया है कि ये अकाउंट्स पहले भी इसी तरह की गतिविधियों में शामिल रहे हैं।
Noida Protest: नोएडा हिंसा के बाद CM योगी का कड़ा रुख, सख्त कार्रवाई के आदेश
सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने सोशल मीडिया पर निगरानी और तेज कर दी है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में जो भी व्यक्ति या समूह शामिल होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
आगे की जांच जारी
नोएडा पुलिस ने साफ किया है कि यह जांच अभी शुरुआती चरण में है और सभी तकनीकी, डिजिटल और फील्ड एंगल से मामले की जांच की जा रही है। अधिकारियों का मानना है कि आने वाले दिनों में इस मामले से जुड़े और भी अहम खुलासे सामने आ सकते हैं, जिससे पूरी साजिश की परतें खुलने की संभावना है।
Noida Labour Protest: नोएडा बवाल के बाद एक्शन में सरकार, मजदूरों के मुद्दे पर हाई लेवल कमेटी गठित









