Noida News: जेवर एयरपोर्ट के लिए VVIP का जमावड़ा, बुक हुए शहर के सभी नामी होटल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को जेवर एयरपोर्ट का निरीक्षण कर अधिकारियों को सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। उद्घाटन में शामिल वीआईपी और वरिष्ठ मेहमानों के लिए अभी से होटल बुकिंग की जा रही है।

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

मार्च 24, 2026

Noida News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट और भारत के सबसे बड़े हवाई अड्डों में से एक, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) के उद्घाटन की घड़ियाँ नजदीक आ गई हैं। आगामी 28 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस ऐतिहासिक प्रोजेक्ट का लोकार्पण करेंगे। इस मेगा इवेंट को लेकर गौतमबुद्ध नगर (नोएडा और ग्रेटर नोएडा) में प्रशासनिक और राजनीतिक हलचल अपने चरम पर पहुँच गई है।

एमपी के 61 युवाओं ने सरकारी स्कूलों से यूपीएससी परीक्षा में सफलता पाई, इतिहास रचा

VVIP मेहमानों का जमावड़ा

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की गंभीरता और सुरक्षा को देखते हुए, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे के आस-पास के सभी नामी होटलों को बुक किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने सभी कोतवाली प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वीवीआईपी और वीआईपी मेहमानों के ठहरने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएं।

इस समारोह में न केवल उत्तर प्रदेश के आला अधिकारी और कैबिनेट मंत्री शामिल होंगे, बल्कि केंद्र सरकार के दिग्गज नेता और अंतरराष्ट्रीय डेलिगेट्स के आने की भी संभावना है। साथ ही, पीएम की सुरक्षा के लिए तैनात SPG (स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप) और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के ठहरने की व्यवस्था भी इन्हीं होटलों में की जा रही है।

2 लाख लोगों की भारी भीड़

भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय नेताओं का दावा है कि इस उद्घाटन समारोह में 2 लाख से अधिक लोग शामिल होंगे। इतनी बड़ी संख्या में जुटने वाली भीड़ के लिए जेवर में विशाल पंडाल लगाए जा रहे हैं। कार्यक्रम स्थल पर बिजली, पानी और विशेष रूप से पार्किंग की व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है ताकि एक्सप्रेसवे पर यातायात बाधित न हो। इसे भाजपा के आगामी चुनावी शंखनाद और विकास के एजेंडे के रूप में भी देखा जा रहा है।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

प्रधानमंत्री की सुरक्षा में कोई चूक न हो, इसके लिए नोएडा पुलिस के अलावा अन्य जिलों से भी भारी संख्या में पुलिस बल और पीएसी की कंपनियां बुलाई गई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद रविवार को ग्राउंड जीरो पर पहुँचकर तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण किया था। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सुरक्षा घेरा ऐसा हो कि परिंदा भी पर न मार सके।

अंतिम चरण में तैयारियां

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (NIAL) और यमुना प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारी दिन-रात एक कर तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं। रनवे की फिनिशिंग से लेकर टर्मिनल बिल्डिंग की सजावट तक का काम युद्धस्तर पर जारी है। प्रशासन का पूरा ध्यान इस बात पर है कि उद्घाटन समारोह न केवल भव्य हो, बल्कि सुचारू रूप से संपन्न हो।

मध्यप्रदेश में आंगनवाड़ी बच्चों के लिए पहली बार विद्यारंभ समारोह का आयोजन