Noida News: नोएडा प्राधिकरण में प्रशासनिक स्तर पर एक महत्वपूर्ण बदलाव हुआ है। 2011 बैच के आईएएस अधिकारी कृष्णा करुणेश को नोएडा प्राधिकरण का नया मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है। उन्होंने इस पद की जिम्मेदारी डॉ. लोकेश एम से संभाली है। इससे पहले कृष्णा करुणेश नोएडा प्राधिकरण में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (ACE0) के रूप में कार्यरत थे।
Noida Engineer Death Case: CBI एंट्री के बाद नोएडा हादसे की गहन जांच, अब तक 4 गिरफ्तार
नया CEO नियुक्ति का समय और पृष्ठभूमि

कृष्णा करुणेश को CEO के रूप में नियुक्त किया गया है, ऐसे समय जब हाल ही में इंजीनियर युवराज मेहता की मौत के मामले को लेकर नोएडा प्राधिकरण और प्रशासन पर कई गंभीर सवाल उठ चुके थे। इसी मामले के कारण डॉ. लोकेश एम का नोएडा अथॉरिटी में CEO पद से तबादला किया गया था। अधिकारियों की जवाबदेही और सिस्टम की लापरवाही के सवालों के बीच कृष्णा करुणेश को इस जिम्मेदारी के लिए चुना गया।
कृष्णा करुणेश की शैक्षणिक और प्रशासनिक योग्यता
आईएएस कृष्णा करुणेश 2011 बैच के अधिकारी हैं और मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। उन्होंने एमए की डिग्री के साथ-साथ एलएलबी की डिग्री भी हासिल की है। उनकी प्रशासनिक क्षमता और तेज तर्रार नेतृत्व क्षमता के कारण उन्हें उत्तर प्रदेश के प्रभावशाली अधिकारियों में गिना जाता है।
कृष्णा करुणेश ने अपने करियर में गाजियाबाद जिले में SDM और CDO के पदों पर कार्य किया। इसके अलावा उन्होंने हापुड़ और बलरामपुर जिलों में जिलाधिकारी के रूप में सेवाएं दीं। वहीं, कुशीनगर जिले में उन्होंने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के रूप में कार्य किया। उनकी यह व्यापक प्रशासनिक अनुभव उन्हें नोएडा प्राधिकरण जैसी जिम्मेदारी संभालने के लिए सक्षम बनाता है।
इंजीनियर युवराज मेहता की मौत का मामला
सेक्टर 150, नोएडा में इंजीनियर युवराज मेहता की मौत का मामला लंबे समय तक चर्चा में रहा। इस घटना को लेकर प्रशासन की लापरवाही और अधिकारियों की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाए गए। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया और जांच के लिए SIT (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम) का गठन किया।
कृष्णा करुणेश की CEO के रूप में नियुक्ति ऐसे समय में हुई जब नोएडा प्राधिकरण पर जनता और मीडिया का ध्यान केंद्रित था। उनके प्रशासनिक अनुभव और तेज निर्णय क्षमता को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि वह प्राधिकरण की कार्यप्रणाली में सुधार लाने और जवाबदेही सुनिश्चित करने में सफल होंगे।










