UP News: जेवर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू, हाजी जफरू ने सीएम योगी को दिया आशीर्वाद

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से विमानों का व्यावसायिक संचालन शुरू हो चुका है। इसकी ऐतिहासिक पहली उड़ान में जेवर के वे किसान शामिल हुए, जिनकी जमीन एयरपोर्ट के लिए अधिग्रहित की गई थी। लखनऊ पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन किसानों से सीधा संवाद किया, जहां किसानों ने मुआवजा नीति और क्षेत्र में आ रहे रोजगार की जमकर सराहना की।

up news

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

जून 16, 2026

UP News: आज 15 जून 2026 से उत्तर प्रदेश के नोएडा (जेवर) स्थित इंटरनेशनल एयरपोर्ट से विमानों का व्यावसायिक संचालन आधिकारिक रूप से शुरू हो गया है। बीते 28 मार्च 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस हवाई अड्डे के भव्य उद्घाटन के बाद, यह दिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए एक ऐतिहासिक मील का पत्थर साबित हो रहा है। हवाई सेवा शुरू होने के साथ ही यह क्षेत्र अब वैश्विक हवाई मानचित्र पर मजबूती से उभर चुका है।

किसानों की पहली उड़ान और ऐतिहासिक अनुभव

बताते चले कि, इस एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए भरी गई पहली उड़ान अत्यंत विशेष और भावनात्मक रही। इस ऐतिहासिक यात्रा में वे किसान शामिल थे, जिनकी जमीन इस विश्वस्तरीय परियोजना के लिए अधिग्रहित की गई थी। यह न केवल एक सामान्य यात्रा थी, बल्कि उस विकास गाथा का जीवंत प्रमाण थी, जिसमें इन किसानों ने अपनी भूमि का योगदान दिया था। एयरपोर्ट का पहला सफर तय करना इन लोगों के लिए एक गर्व का क्षण था।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ किसानों का सीधा संवाद

आपको बता दे कि, लखनऊ पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन किसानों से मुलाकात की और उनके यात्रा अनुभव साझा किए। हाजी जफरू नेता ने मुख्यमंत्री से संवाद करते हुए कहा, “हम हज करके आए हैं, आपको आशीर्वाद देते हैं।” उन्होंने मुख्यमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि आज इस एयरपोर्ट और फिल्म सिटी के कारण न केवल क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है, बल्कि बड़ी-बड़ी कंपनियों के आने से स्थानीय युवाओं को रोजगार के व्यापक अवसर मिल रहे हैं। सीएम योगी के सामने हुई इस चर्चा में किसानों ने अधिग्रहण प्रक्रिया, मुआवजे और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं पर पूर्ण संतोष व्यक्त किया। इस दौरान महिला डॉक्टर हीरा राशिद ने भी सीएम योगी को धन्यवाद देते हुए उनके प्रधानमंत्री बनने की कामना की।

स्थानीय विधायक धीरेंद्र सिंह के अथक प्रयासों को मिली मान्यता

संवाद के दौरान, हाजी जफरू नेता ने स्थानीय विधायक धीरेंद्र सिंह की भूमिका की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट के लिए जमीन अधिग्रहण जैसी चुनौतीपूर्ण प्रक्रिया को विधायक ने बेहद कुशलता से पूरा किया। लोगों के घर-घर जाकर संवाद करना और उन्हें इस विकास परियोजना के लिए राजी करना, धीरेंद्र सिंह की मेहनत का ही परिणाम है कि आज एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बनकर तैयार है। यह सम्मान विधायक के प्रति जनता के भरोसे और उनके समर्पण को दर्शाता है।

आगामी हवाई कनेक्टिविटी और क्षेत्रीय विकास की रफ्तार

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शुरू होने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विकास को एक नई गति मिली है। प्रशासन की योजना के अनुसार, जल्द ही यहां से 16 शहरों के लिए हवाई सेवाएं शुरू की जाएंगी, जिससे आवागमन और सुलभ हो जाएगा। यह एयरपोर्ट केवल एक परिवहन केंद्र नहीं, बल्कि फिल्म सिटी और अन्य औद्योगिक परियोजनाओं के लिए एक लाइफलाइन साबित होगा। भविष्य में यह क्षेत्र निवेश का बड़ा हब बनेगा और राज्य की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।