गैस नहीं तो सड़क जाम! मुरैना में LPG की किल्लत पर लोगों का उग्र प्रदर्शन

मुरैना मुरैना जिले में गैस एजेंसियों पर सिलिंडर के लिए कतारें लंबी होती जा रही हैं। आज सुबह से सबलगढ़ गैस एजेंसी पर खाली सिलिंडरों के साथ लोगों की लाइन लग गई। एजेंसी संचालक ने 11 बजे एजेंसी की शटर गिरा दी। उपभोक्ताओं को सिलिंडर देने से मना कर दिया। एजेंसी ने कहा कि सिंलिंडरों की कमी है। ऐसे में अब और लोगों को सिलिंडर नहीं दिए जा सकते हैं, जिससे नाराज होकर लोग सड़कों पर उतर आए। खाली सिलिंडरों को एमएम रोड पर रखकर जाम लगा दिया। करीब 20 मिनट तक हंगामा व जाम चलता रहा। मौके पर पहुंची

Wrriten By :

Editor

Published On :

मार्च 26, 2026

Advertisements
728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

मुरैना

मुरैना जिले में गैस एजेंसियों पर सिलिंडर के लिए कतारें लंबी होती जा रही हैं। आज सुबह से सबलगढ़ गैस एजेंसी पर खाली सिलिंडरों के साथ लोगों की लाइन लग गई। एजेंसी संचालक ने 11 बजे एजेंसी की शटर गिरा दी। उपभोक्ताओं को सिलिंडर देने से मना कर दिया।

एजेंसी ने कहा कि सिंलिंडरों की कमी है। ऐसे में अब और लोगों को सिलिंडर नहीं दिए जा सकते हैं, जिससे नाराज होकर लोग सड़कों पर उतर आए। खाली सिलिंडरों को एमएम रोड पर रखकर जाम लगा दिया। करीब 20 मिनट तक हंगामा व जाम चलता रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाइश दी।

728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

लाइन में लगे लोगों को मिला सिलिंडर

हंगामे के बाद एजेंसी संचालक ने कहा कि लाइन में लगे लोगों को ही सिलिंडर मिलेंगे। उसके बाद जाम लगा रहे लोग खाली सिलिंडरों को लेकर एजेंसी की तरफ दौड़े।

 

Leave a Comment