Nitish Kumar Viral Video: ‘पहले हम यहीं न थे…’राज्यसभा में एंट्री के बाद नीतीश कुमार का भावुक अंदाज

राज्यसभा शपथ के बाद नीतीश कुमार का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह पुरानी संसद भवन को देखकर भावुक नजर आते हैं और ‘पहले हम यहीं न थे’ कहते हैं। आखिर इस पल के पीछे क्या यादें जुड़ी हैं और इसका राजनीतिक मतलब क्या है, जानिए विस्तार से

नीतीश कुमार का भावुक अंदाज

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

अप्रैल 10, 2026

Nitish Kumar Viral Video: नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद में शपथ ग्रहण के बाद उनके चेहरे पर खुशी साफ नजर आई। शपथ ग्रहण समारोहर के बाद वह संसद परिसर से बाह आए, जहां, उन्होंने पुराने संसद भवन को भावुक और उत्साहित प्रतिक्रिया दी। इस दौरान उन्होंने दोनों हाथ उठाकर लोगों का अभिवादन किया और वहां मौजूद कुछ लोगों को नमस्कार भी किया।

Prashant Kishor on Nitish Kumar: नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच प्रशांत किशोर ने दागे तीखे सवाल

पुराने संसद भवन को देखकर बोले “पहले हम यहीं न थे”

पुराने संसद भवन को देखकर Nitish Kumar मुस्कुराते हुए बोले—“पहले हम यहीं न थे।” यह पल कैमरे में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। यह बयान उनके राजनीतिक सफर और पुराने अनुभवों की ओर इशारा करता है, क्योंकि वे पहले भी लंबे समय तक सांसद रह चुके हैं।

राजनीतिक सफर का लंबा अनुभव

Nitish Kumar का राजनीतिक अनुभव काफी लंबा रहा है। वे वर्ष 1989 से 2005 के बीच लोकसभा सांसद रहे हैं और केंद्र व राज्य दोनों स्तर पर कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। इस नए राजनीतिक चरण में उनका राज्यसभा में प्रवेश एक महत्वपूर्ण मोड़ माना जा रहा है।

बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव

इस घटनाक्रम को बिहार की राजनीति में एक बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि Nitish Kumar ने विधान परिषद से भी इस्तीफा दे दिया है। राज्यसभा सदस्य बनने के बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं कि वे जल्द ही मुख्यमंत्री पद से भी इस्तीफा दे सकते हैं और केंद्र की राजनीति में अधिक सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं।

बिहार में सियासी हलचल तेज: Nitish Kumar 30 मार्च को MLC पद छोड़ेंगे, 13 अप्रैल के बाद CM कुर्सी पर संकट

संसद भवन में हुई अहम मुलाकातें

शपथ ग्रहण से पहले Nitish Kumar ने संसद भवन में कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। उन्होंने राज्यसभा में सदन के नेता J. P. Nadda से भी बातचीत की। इस मौके पर कई प्रमुख नेता और केंद्रीय मंत्री भी मौजूद रहे, जिन्होंने उन्हें बधाई दी।

शपथ समारोह में रहे कई दिग्गज नेता शामिल

राज्यसभा में उपराष्ट्रपति C. P. Radhakrishnan ने उन्हें शपथ दिलाई। इस दौरान कई वरिष्ठ नेता जैसे Nirmala Sitharaman, Ram Nath Thakur, Rajeev Shukla और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने Nitish Kumar को उनके नए कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री मोदी की प्रतिक्रिया

प्रधानमंत्री Narendra Modi ने भी इस अवसर पर नीतीश कुमार को बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि नीतीश कुमार देश के अनुभवी नेताओं में से एक हैं और सुशासन के लिए उनकी प्रतिबद्धता सराहनीय रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनके लंबे राजनीतिक अनुभव से संसद की गरिमा और मजबूत होगी।

जदयू में हलचल: Nitish Kumar ने सांसद Girdhari Yadav पर की कार्रवाई