Nitin Nabin National President BJP: नितिन नबीन की ताजपोशी, बीजेपी को मिला 12वां अध्यक्ष, मिली Z कैटेगरी सुरक्षा

नितिन नबीन भारतीय जनता पार्टी (BJP) के 12वें और इतिहास के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। 45 वर्षीय नबीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में पदभार संभाला। बिहार से आने वाले नबीन को निर्विरोध चुना गया है। उनके कार्यकाल में संगठन में बड़े बदलाव और युवा नेतृत्व को प्राथमिकता मिलने की उम्मीद है।

Nitin Nabin National President BJP

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

जनवरी 20, 2026

Nitin Nabin National President BJP: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के संगठनात्मक ढांचे में आज एक नए युग की शुरुआत हुई है। 45 वर्षीय नितिन नबीन को आधिकारिक तौर पर दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी का 12वां राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित कर दिया गया है। दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में उन्हें इस गरिमामयी पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।

Nitin Nabin BJP President: 45 साल के नितिन नबीन के हाथ भाजपा की कमान; क्या होगा 2029 का मास्टरप्लान?

भव्य समारोह में औपचारिक ताजपोशी

बताते चले कि, दिल्ली में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और निवर्तमान अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और संगठन के दिग्गज नेता मौजूद रहे। मंच से निर्वाचन अधिकारी द्वारा नाम का औपचारिक ऐलान किए जाने के बाद नितिन नबीन को निर्वाचन पत्र सौंपा गया। प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। जेपी नड्डा ने इस अवसर को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि करोड़ों कार्यकर्ताओं की ओर से वे नबीन को शुभकामनाएं देते हैं।

पदभार ग्रहण से पूर्व धार्मिक स्थलों पर माथा टेककर लिया आशीर्वाद

नई जिम्मेदारी संभालने से पहले नितिन नबीन ने सुबह की शुरुआत आध्यात्मिक दर्शन के साथ की। सुबह 8 बजे उन्होंने झंडेवालान मंदिर में पूजा-अर्चना की, जिसके बाद वे वाल्मीकि मंदिर और कनॉट प्लेस स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर पहुंचे। धार्मिक यात्रा के अंतिम पड़ाव में उन्होंने बंगला साहिब गुरुद्वारे में अरदास कर आशीर्वाद लिया। पार्टी सूत्रों के अनुसार, नबीन ने अपनी नई पारी की सफलता के लिए ईश्वरीय कृपा और पूर्वजों के मार्गदर्शन की कामना की।

निर्विरोध निर्वाचन और 37 प्रस्तावक पत्रों के साथ मिली बड़ी जिम्मेदारी

निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी देते हुए चुनाव अधिकारी लक्ष्मण ने बताया कि नितिन नबीन ने बीते दिन अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया था। उनके नाम के प्रस्तावकों में जेपी नड्डा, अमित शाह और राजनाथ सिंह जैसे कद्दावर नेता शामिल थे। कुल 37 नामांकन पत्र उनके पक्ष में दाखिल किए गए। चूंकि किसी अन्य उम्मीदवार ने पर्चा नहीं भरा, इसलिए उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया। उनका कार्यकाल अगले 3 वर्षों के लिए होगा।

भाजपा इतिहास के सबसे युवा अध्यक्ष

नितिन नबीन भाजपा के इतिहास में अब तक के सबसे युवा (45 वर्ष) राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं। पद की गरिमा और सुरक्षा को देखते हुए गृह मंत्रालय ने उन्हें तत्काल प्रभाव से Z कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की है। पार्टी के भीतर यह स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं कि नबीन की उम्र को उनके कार्यभार के आड़े नहीं आने दिया जाएगा। सभी वरिष्ठ मंत्रियों और सदस्यों को निर्देश दिए गए हैं कि उनके साथ संवाद करते समय पद के प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन किया जाए।

Nitin Nabin BJP President: नितिन नबीन का नामांकन, भाजपा में ‘युवा राज’ का आगाज, क्या मोदी-शाह ने तैयार कर ली 2029 की नई टीम?