Union Budget 2026: नौवीं बार बही-खाता पेश करेंगी निर्मला सीतारमण, मरून सिल्क साड़ी में दिखी वित्त मंत्री

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज लगातार 9वीं बार केंद्रीय बजट 2026-27 पेश कर नया रिकॉर्ड बनाने जा रही हैं। इस खास मौके पर वह मरून रंग की पारंपरिक साड़ी में नजर आईं, जो साहस और शक्ति का प्रतीक है। मदुरै से JNU और फिर देश की पहली पूर्णकालिक महिला रक्षा व वित्त मंत्री बनने तक का उनका सफर हर भारतीय के लिए प्रेरणादायक है।

Union Budget 2026

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

फ़रवरी 1, 2026

Union Budget 2026: आज पूरा देश संसद में पेश होने वाले केंद्रीय बजट 2026-27 की ओर टकटकी लगाए बैठा है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज अपने कार्यकाल का लगातार नौवां बजट प्रस्तुत कर एक नया कीर्तिमान स्थापित करने वाली है। बजट की बारीकियों के साथ-साथ हर साल की तरह इस बार भी वित्त मंत्री का पहनावा और उनकी साड़ी चर्चा का केंद्र बनी हुई है, जो सीधे तौर पर भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करती है।

Budget 2026: आज का बजट देश की दिशा तय करेगा, घरेलू मांग बढ़ाने पर रहेगा खास फोकस

बजट डे पर पहनावा और मरून साड़ी का चयन

बताते चले कि, बजट वाले दिन निर्मला सीतारमण की साड़ी का चुनाव हमेशा एक गहरा संदेश देता है। इस वर्ष उन्होंने मरून रंग की पारंपरिक साड़ी पहनी है, जो भारतीय परंपरा में साहस और शक्ति का प्रतीक मानी जाती है। इससे पहले, वर्ष 2025 के बजट के दौरान वह मधुबनी पेंटिंग वाली सिल्क साड़ी में दिखी थी, जिसे पद्म पुरस्कार विजेता दुलारी देवी ने तैयार किया था। उस साड़ी पर बना ‘मछली’ का डिजाइन समृद्धि और निरंतर विकास को दर्शाता था। वित्त मंत्री अक्सर ‘वोकल फॉर लोकल’ और स्वदेशी बुनकरों को बढ़ावा देने वाली साड़ियों का चयन करती हैं।

मदुरै से दिल्ली तक का सफर

आपको बता दे कि, 18 अगस्त 1959 को तमिलनाडु के मदुरै में जन्मी निर्मला सीतारमण का सफर बेहद प्रेरणादायक रहा है। उन्होंने तिरुचिरापल्ली के सीतालक्ष्मी रामास्वामी कॉलेज से अर्थशास्त्र में स्नातक (BA Economics) और उसके बाद प्रतिष्ठित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से इसी विषय में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की। राजनीति के मैदान में कदम रखने से पहले उन्होंने कॉर्पोरेट जगत में भी अपनी विशेषज्ञता का लोहा मनवाया था। उनकी यही मजबूत आर्थिक समझ आज देश की राजकोषीय नीतियों के निर्माण में आधारस्तंभ का कार्य कर रही है।

भाजपा में राजनीतिक करियर की शुरुआत

निर्मला सीतारमण की राजनीतिक यात्रा साल 2006 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के साथ शुरू हुई थी। उनके तर्कपूर्ण कौशल और समर्पण को देखते हुए साल 2014 में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें अपने मंत्रिमंडल में शामिल किया। शुरुआत में उन्होंने वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय (MoCI) का स्वतंत्र प्रभार संभाला। उनकी कार्यक्षमता का प्रमाण तब मिला जब साल 2017 में उन्हें भारत की पहली पूर्णकालिक महिला रक्षा मंत्री (Defence Minister) बनने का गौरव प्राप्त हुआ।

साल 2019 से देश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा

साल 2019 से निर्मला सीतारमण लगातार देश की वित्त मंत्री (Finance Minister) के रूप में कार्यरत हैं। उनके कार्यकाल के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था ने कई बड़े सुधार और वैश्विक चुनौतियों का सामना किया है। आज पेश होने वाला 2026-27 का केंद्रीय बजट उनके अनुभव और दूरदर्शिता की एक और परीक्षा है। बजट सत्र की शुरुआत से पहले वह राष्ट्रपति से मिलने पहुंचीं, जहां उनके हाथ में पारंपरिक बही-खाते के बजाय ‘डिजिटल टैबलेट’ दिखा, जो डिजिटल इंडिया के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

शेयर बाजार को उड़ान, Union Budget 2026 में 3 बड़े ऐलान जरूरी, नितिन कामथ का दबाव