राज्य में पुलिस विभाग में नया साल, 9 अधिकारियों के तबादले का फैसला

कोरबा  नए साल के पहले ही दिन कोरबा पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से 9 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है। इस सूची में 4 थाना प्रभारी (टीआई), 2 सब-इंस्पेक्टर (एसआई) और 3 असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) शामिल हैं। तबादला आदेश के तहत युवराज तिवारी को बालको थाना प्रभारी, मृत्युंजय पांडे को कुसमुंडा थाना प्रभारी, आशीष कुमार सिंह को करतला थाना प्रभारी और प्रमोद कुमार डडसेना को हरदीबाजार थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, मानिकपुर चौकी प्रभारी नवीन पटेल को

Wrriten By :

Editor

Published On :

जनवरी 2, 2026

Advertisements
728x90-Kanya-Sumangla-Mission-Shakti-Digital

कोरबा
 नए साल के पहले ही दिन कोरबा पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से 9 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है। इस सूची में 4 थाना प्रभारी (टीआई), 2 सब-इंस्पेक्टर (एसआई) और 3 असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) शामिल हैं।

तबादला आदेश के तहत युवराज तिवारी को बालको थाना प्रभारी, मृत्युंजय पांडे को कुसमुंडा थाना प्रभारी, आशीष कुमार सिंह को करतला थाना प्रभारी और प्रमोद कुमार डडसेना को हरदीबाजार थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं, मानिकपुर चौकी प्रभारी नवीन पटेल को शहर के सबसे महत्वपूर्ण थाने सिविल लाइन की कमान दी गई है। सिविल लाइन थाना एसपी कार्यालय, कलेक्ट्रेट और न्यायालय जैसे अति संवेदनशील क्षेत्रों को कवर करता है, जिससे यह पद और भी अहम माना जाता है। मानिकपुर चौकी का प्रभार अब परमेश्वर राठौर को सौंपा गया है।

इसके अलावा जिले के कई थाना और चौकी प्रभारियों को उनके वर्तमान पदों पर ही यथावत रखा गया है, जिनमें कटघोरा थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी, कोतवाली प्रभारी एमबी पटेल, दर्री थाना प्रभारी नागेंद्र तिवारी, पाली थाना प्रभारी जितेंद्र यादव, उरगा थाना प्रभारी राजेश तिवारी, दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू, रजगामार चौकी प्रभारी लक्षमण खूंटे, सर्वमंगला चौकी प्रभारी विभव तिवारी और सीएसईबी चौकी प्रभारी भीमसेन यादव शामिल हैं।

Leave a Comment