CG TET 2026 के लिए नया अपडेट, परीक्षा शेड्यूल की पूरी जानकारी यहां

राजनांदगांव   छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीजी टीईटी) 2026 का आयोजन 1 फरवरी 2026 को प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों में किया जाएगा। जिले में परीक्षा को शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं पूर्णत: पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार कलेक्टोरेट सभाकक्ष में परीक्षा प्रेक्षकों को आज विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया। आज इस प्रशिक्षण में जानकारी दी गई कि परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। प्रथम पाली सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 3 बजे से शाम 5.45 बजे तक संपन्न होगी। जिले में

Wrriten By :

Editor

Published On :

जनवरी 27, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

राजनांदगांव 
 छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीजी टीईटी) 2026 का आयोजन 1 फरवरी 2026 को प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों में किया जाएगा। जिले में परीक्षा को शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं पूर्णत: पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार कलेक्टोरेट सभाकक्ष में परीक्षा प्रेक्षकों को आज विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया। आज इस प्रशिक्षण में जानकारी दी गई कि परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। प्रथम पाली सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 3 बजे से शाम 5.45 बजे तक संपन्न होगी। जिले में परीक्षा संचालन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। प्रथम पाली में 25 परीक्षा केन्द्रों पर 8071 परीक्षार्थी शामिल होंगे, जबकि द्वितीय पाली में 45 परीक्षा केन्द्रों पर 13179 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे।

अपर कलेक्टर प्रेम प्रकाश शर्मा की उपस्थिति में आयोजित प्रशिक्षण के दौरान व्यापम द्वारा जारी परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी गई। इसमें परीक्षा संचालन की प्रक्रिया, सुरक्षा एवं गोपनीयता प्रावधान, समय-सारणी का कड़ाई से पालन, तकनीकी प्रक्रियाएं तथा आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने के उपायों पर विशेष जोर दिया गया। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर अनिकेत साहू भी उपस्थित रहे। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि परीक्षा को नकल-विहीन, निष्पक्ष एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। पुलिस बल की तैनाती, फ्लाइंग स्क्वॉड की निगरानी, समय पर प्रश्नपत्रों का वितरण, सीलबंदी तथा केन्द्रों का नियमित निरीक्षण किया जाएगा। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता या अनुचित गतिविधि पाए जाने पर कठोर कारर्वाई की जाएगी।

परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रवेश, बैठक व्यवस्था एवं सुरक्षा संबंधी निर्देशों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा सभी परीक्षार्थियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय से पूर्व परीक्षा केन्द्र पहुंचें, प्रवेश पत्र एवं वैध पहचान पत्र साथ रखें तथा किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित सामग्री परीक्षा केन्द्र में न लाएं। परीक्षा को सफलतापूर्वक और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी तैनात रहेंगे। 

Leave a Comment

2