मोहाली के गुरुद्वारे में मारपीट मामले में नया मोड़, निहंग के कथित आपत्तिजनक फोटो वायरल

मोहाली. मोहाली के सोहाना स्थित गुरुद्वारा सिंह शहीदां में रविवार को निहंग बाबा जसदीप सिंह पर हमले की कोशिश और उसके बाद हुए हंगामे के मामले में नया खुलासा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक निहंग बाबा जसदीप सिंह और निहंग विक्की थोमस के बीच लंबे समय से तनातनी चल रही थी। इसी विवाद के बीच विक्की थॉमस के करीबी भगत सिंह दुआबी के ड्राइवर लवली की पिटाई हुई, जिसके बाद मामला और बढ़ गया। वहीं, विक्की थोमस ने अपने इंटरनेट मीडिया अकाउंट पर करीब 11 मिनट का वीडियो और कुछ फोटोज शेयर किए हैं। इनमें विक्की थोमस ने दावा किया

Wrriten By :

Editor

Published On :

जून 29, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

मोहाली.

मोहाली के सोहाना स्थित गुरुद्वारा सिंह शहीदां में रविवार को निहंग बाबा जसदीप सिंह पर हमले की कोशिश और उसके बाद हुए हंगामे के मामले में नया खुलासा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक निहंग बाबा जसदीप सिंह और निहंग विक्की थोमस के बीच लंबे समय से तनातनी चल रही थी।

इसी विवाद के बीच विक्की थॉमस के करीबी भगत सिंह दुआबी के ड्राइवर लवली की पिटाई हुई, जिसके बाद मामला और बढ़ गया। वहीं, विक्की थोमस ने अपने इंटरनेट मीडिया अकाउंट पर करीब 11 मिनट का वीडियो और कुछ फोटोज शेयर किए हैं। इनमें विक्की थोमस ने दावा किया कि उसके पास निहंग जसदीप सिंह से जुड़ी कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें हैं। उसने आरोप लगाया कि तस्वीरों में जसदीप सिंह एक दूसरे निहंग के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दे रहा है। हालांकि वीडियो में यह नहीं बताया गया कि ये तस्वीरें कब और कहां की हैं और न ही उनकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि हो सकी है।
वीडियो के दौरान थोमस ने एक कथित वीडियो काॅल का हिस्सा भी साझा किया। उसका दावा है कि बातचीत में जसदीप सिंह ने तस्वीरों को अपना बताया, लेकिन साथ ही कहा कि उस समय वह नशे की हालत में था। इस कथित बातचीत की भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

वीडियो सामने आने के बाद इंटरनेट मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कई लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की, जबकि कुछ लोगों ने वीडियो में किए गए दावों की सत्यता पर सवाल उठाए। फिलहाल तस्वीरों और वीडियो काल से जुड़े दावों की किसी भी जांच एजेंसी या पुलिस की ओर से पुष्टि नहीं की गई है। मामले को लेकर अभी तक संबंधित पक्षों या पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

निहंगों के स्वागत समारोह में हुआ था हंगामा
उत्तराखंड के कर्णप्रयाग मारपीट मामले में जमानत मिलने के बाद पंजाब लौटे निहंगों के स्वागत के लिए गुरुद्वारा सिंह शहीदां में समारोह आयोजित किया गया था। इसी दौरान एक युवक बाबा जसदीप सिंह के पास पहुंचा और कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया। वहां मौजूद निहंगों और संगत ने युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर भी वायरल हुआ।

विक्की थोमस के करीबी के ड्राइवर ने की थी हमले की कोशिश
सूत्रों के अनुसार लवली और जसदीप सिंह के बीच पहले तीखी बहस हुई थी। इसके बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। इसी घटनाक्रम को रविवार को हुए पूरे विवाद की वजह माना जा रहा है। उधर बाबा जसदीप सिंह ने दावा किया कि एक दिन पहले उनकी और विक्की थोमस के बीच फेसबुक पर भी तीखी नोकझोंक हुई थी। उनका आरोप है कि इसके बाद पांवटा साहिब, नाडा साहिब और रविवार को सोहाना स्थित गुरुद्वारा सिंह शहीदां में भी उन पर हमला करने की कोशिश की गई। हालांकि, उन्होंने कहा कि अब इस पूरे विवाद को लेकर जत्थेदार आपस में बैठकर फैसला करेंगे।

2