New Rules from 1 January 2026: LPG, PNG और UPI समेत 5 बड़े बदलाव, जानें आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ?

1 जनवरी 2026 से बैंकिंग और डिजिटल पेमेंट से जुड़े नए नियम लागू हो गए हैं। यूपीआई और अन्य डिजिटल लेनदेन को पहले से ज्यादा सख्त बनाया गया है, ताकि ऑनलाइन फ्रॉड पर रोक लगाई जा सके।

New Rules from 1 January 2026

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

जनवरी 1, 2026

New Rules from 1 January 2026: 1 जनवरी 2026 से आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े कई अहम नियमों में बदलाव लागू हो गए हैं। इन बदलावों का सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ने वाला है। इनमें एलपीजी सिलेंडर की कीमतें, पीएनजी दरें, कारों के दाम, बैंकिंग और डिजिटल पेमेंट नियम, पीएम किसान योजना और आठवें वेतन आयोग से जुड़े फैसले शामिल हैं।

Gold Price Today: न्यू ईयर पर गिरी गोल्ड की कीमतें, दिल्ली से मुंबई तक सोने-चांदी के दाम लुढ़के

एलपीजी सिलेंडर महंगा

New Rules from 1 January 2026
LPG, PNG और UPI समेत 5 बड़े बदलाव

नए साल की शुरुआत के साथ ही एलपीजी गैस सिलेंडर महंगा हो गया है। 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 111 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में सिलेंडर 1580.50 रुपये से बढ़कर 1691.50 रुपये का हो गया। कोलकाता में कीमत 1684 रुपये से बढ़कर 1795 रुपये हो गई। चेन्नई में 1739.50 रुपये से बढ़कर 1849.50 रुपये। मुंबई में 1531.50 रुपये से बढ़कर 1642.50 रुपये। इससे होटल, रेस्टोरेंट और छोटे कारोबारियों की लागत बढ़ने की संभावना है।

पीएनजी की कीमतों में राहत

इन्द्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने घरेलू पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की कीमतों में प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर 70 पैसे की कटौती की है। दिल्ली में अब PNG की नई कीमत 47.89 रुपये प्रति एससीएम हो गई है। यह फैसला शहरी घरों के लिए राहत भरा है, जहां बड़ी संख्या में लोग खाना पकाने के लिए PNG का उपयोग करते हैं।

कारों के दाम बढ़े

नए साल के साथ कार खरीदना भी महंगा हो गया है। कई ऑटो कंपनियों ने अपने वाहनों की कीमतें बढ़ा दी हैं। बीएमडब्ल्यू, रेनॉल्ट और निसान ने गाड़ियों के दाम 3,000 रुपये से लेकर 3% तक बढ़ाए। होंडा और टाटा मोटर्स ने भी कीमतों में बढ़ोतरी के संकेत दिए। इससे 2026 मॉडल की कारें पिछले साल की तुलना में ज्यादा महंगी पड़ेंगी।

बैंकिंग, यूपीआई और सिम नियमों में बदलाव

1 जनवरी 2026 से बैंकिंग और डिजिटल पेमेंट से जुड़े नियम सख्त कर दिए गए हैं। यूपीआई और अन्य डिजिटल लेनदेन के नियमों को मजबूत किया गया है ताकि ऑनलाइन फ्रॉड पर रोक लगाई जा सके। सिम कार्ड वेरिफिकेशन की प्रक्रिया भी कड़ी कर दी गई है। राहत की बात यह है कि एचडीएफसी बैंक, एसबीआई और पीएनबी समेत कई बैंकों ने लोन की ब्याज दरों में कटौती की है।

पीएम किसान योजना में बदलाव

New Rules from 1 January 2026
LPG, PNG और UPI समेत 5 बड़े बदलाव

पीएम किसान सम्मान निधि योजना में भी नए नियम लागू हुए हैं। उत्तर प्रदेश में अब योजना का लाभ लेने के लिए यूनिक किसान आईडी अनिवार्य होगी। अगर जंगली जानवरों से फसल को नुकसान होता है और 72 घंटे के भीतर रिपोर्ट दर्ज कराई जाती है, तो उस नुकसान की भरपाई योजना के तहत की जाएगी।

आठवां वेतन आयोग लागू

1 जनवरी 2026 से आठवां वेतन आयोग औपचारिक रूप से लागू हो गया है। सातवें वेतन आयोग का कार्यकाल 31 दिसंबर 2025 को समाप्त हुआ था। इससे कर्मचारियों और पेंशनधारियों को वेतन और पेंशन में बढ़ोतरी की उम्मीद है। हालांकि फिलहाल इसका असर कागजी प्रक्रिया तक सीमित रहेगा। वास्तविक वेतन और एरियर मिलने में अभी समय लग सकता है।

वोडा-आइडिया को कैबिनेट की बड़ी राहत, AGR बकाया पर ‘फ्रीज’ लगाने का निर्णय, 2032 से शुरू होगा भुगतान