Kia India: मार्केट में आई नई जनरेशन Kia Seltos; सबसे लंबी SUV और दमदार इंजन से लैस, पढ़ें पूरी डिटेल

किआ इंडिया ने अपनी लोकप्रिय एसयूवी Seltos की दूसरी पीढ़ी से पर्दा उठा दिया है। 2 जनवरी 2026 को लॉन्च होने वाली इस नई सेल्टोस में लेवल 2 ADAS, 30-इंच की विशाल डुअल-स्क्रीन और पैनोरमिक सनरूफ जैसे हाई-टेक फीचर्स दिए गए हैं। आकर्षक नई डिजाइन और दमदार इंजन विकल्पों के साथ यह मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में नया बेंचमार्क स्थापित करने के लिए तैयार है।

Kia India

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

जनवरी 1, 2026

Kia India: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए किआ इंडिया (Kia India) ने अपनी सबसे लोकप्रिय एसयूवी, सेल्टोस (Seltos) की दूसरी पीढ़ी को आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया है। नई जनरेशन की यह कार न केवल पहले से अधिक प्रीमियम है, बल्कि तकनीकी रूप से भी काफी उन्नत है। कंपनी इसकी कीमतों की घोषणा 2 जनवरी, 2026 को करने वाली है। मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में यह कार टाटा सिएरा, हुंडई क्रेटा और मारुति सुजुकी विक्टोरिया जैसी दिग्गजों को कड़ी चुनौती देने के लिए तैयार है।

इलेक्ट्रिक व्हीकहिलर में बड़ा गेमचेंजर! 500 किलोमीटर रेंज वाली ओला बाइक को सरकार की हरी झंडी

अपडेटेड एक्सटीरियर और नई ग्लोबल डिजाइन लैंग्वेज

नई किआ सेल्टोस के बाहरी लुक में क्रांतिकारी बदलाव किए गए हैं। इसमें किआ की नई ग्लोबल डिजाइन भाषा की झलक मिलती है। फ्रंट में सिग्नेचर ‘टाइगर नोज ग्रिल’ के साथ वर्टिकल एलईडी लाइटिंग एलिमेंट्स दिए गए हैं, जो इसे एक मस्कुलर और आधुनिक लुक देते हैं। इसके साथ ही, कार में नए डिजाइन वाले 18-इंच के डायमंड-कट अलॉय व्हील और पीछे की तरफ पूरी चौड़ाई में फैली हुई कनेक्टेड टेललाइट्स दी गई हैं। गनमेटल फिनिश वाली स्किड प्लेट्स और नए बंपर इसके स्पोर्टी कैरेक्टर को और निखारते हैं।

स्लीक बॉडी लाइन्स और नए कलर ऑप्शंस

किआ ने इस बार ‘फ्लश’ डोर हैंडल्स और एक फ्लैट रूफलाइन का उपयोग किया है, जो आमतौर पर लग्जरी कारों में देखा जाता है। कार में पैनोरमिक सनरूफ, शार्क-फिन एंटीना और इंटीग्रेटेड रियर स्पॉइलर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। ग्राहकों के पास चुनने के लिए 10 आकर्षक रंगों का विकल्प होगा, जिनमें दो बिल्कुल नए शेड्स—मॉर्मिंग हेज़ और मैग्मा रेड शामिल किए गए हैं। इसकी विंडो लाइन और शोल्डर लाइन में किया गया सूक्ष्म बदलाव इसे सड़क पर एक अलग पहचान देता है।

बड़ा केबिन और नया K3 प्लेटफॉर्म

नई सेल्टोस को अत्याधुनिक K3 प्लेटफॉर्म पर विकसित किया गया है। लंबाई के मामले में यह अपनी श्रेणी में सबसे आगे निकल गई है। इसकी कुल लंबाई 4,460mm है, जबकि इसका व्हीलबेस 80mm बढ़ाकर 2,690mm कर दिया गया है। चौड़ाई (1,830mm) और ऊंचाई (1,635mm) में हुई वृद्धि की वजह से अब यात्रियों को केबिन के अंदर पहले से कहीं अधिक लेगरूम और हेडरुम मिलेगा।

प्रीमियम इंटीरियर और स्मार्ट डैशबोर्ड लेआउट

कार के अंदर कदम रखते ही आपको एक नया और हाई-टेक माहौल मिलता है। इसमें 30-इंच का विशाल इंटीग्रेटेड डुअल-स्क्रीन सेटअप दिया गया है, जो एक सिंगल कर्व्ड डिस्प्ले के रूप में काम करता है। डैशबोर्ड को लेदर अपहोल्स्ट्री और डुअल-टोन फिनिश के साथ नया रूप दिया गया है। ऑफसेट लोगो वाला फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील और रोटरी कंट्रोल्स इसके इंटीरियर को बेहद आधुनिक और एर्गोनोमिक बनाते हैं।

लग्जरी फीचर्स और लेवल 2 ADAS सुरक्षा

सुरक्षा और सुविधा के मामले में नई सेल्टोस किसी से पीछे नहीं है। इसमें लेवल 2 ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) दिया गया है, जिसमें लेन-कीपिंग असिस्ट और अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल शामिल हैं। इसके अलावा, 6 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा और चारों पहियों पर डिस्क ब्रेक जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड हैं। आरामदायक यात्रा के लिए इसमें 8-स्पीकर बोस (Bose) साउंड सिस्टम, वेंटिलेटेड सीटें, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और हेड्स-अप डिस्प्ले (HUD) जैसे शानदार फीचर्स दिए गए हैं।

दमदार इंजन विकल्प और ट्रांसमिशन

इंजन की बात करें तो नई सेल्टोस में तीन विकल्प मिलते हैं:

  • 1.5L नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल: (115 hp / 144 Nm)
  • 1.5L टर्बो-पेट्रोल: (160 hp / 253 Nm)
  • 1.5L डीजल इंजन: (116 hp / 250 Nm) ग्राहकों को इ मैनुअल (MT), आईवीटी (iVT), डीसीटी (DCT) और ऑटोमैटिक (AT) गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा, जो हर तरह के ड्राइविंग अनुभव के लिए उपयुक्त है।समें

अनुमानित कीमत और बाजार में मुकाबला

किआ इंडिया अपनी नई एसयूवी को 11 लाख से 12 लाख रुपये की शुरुआती अनुमानित कीमत पर लॉन्च कर सकती है। इस आक्रामक कीमत के साथ, यह सीधे तौर पर बाजार में मौजूद मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा, टोयोटा हाइराइडर और होंडा एलीवेट जैसी कारों के बाजार को प्रभावित करेगी।

बिना वजह बढ़ रहा वजन और एनर्जी हो रही लो? थायराइड के 7 संकेत न करें नजरअंदाज