New Financial Rules From Today: 1 अप्रैल से नए वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ टैक्स सिस्टम में बड़ा बदलाव हुआ है। अगर किसी ने इनकम छुपाई है, ITR फाइल नहीं किया है या गलत टैक्स दर लागू की है, तो अब अपडेटेड इनकम टैक्स रिटर्न (ITR-U) फाइल करना होगा। हालांकि इसके साथ अतिरिक्त टैक्स और पेनल्टी भी देनी पड़ सकती है। अगर इसे फाइल नहीं किया गया तो आयकर विभाग जांच कर सकता है।
Diesel Price Hike: देशभर में ईंधन की कीमतों में उछाल, प्रीमियम पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा
पैन कार्ड नियम
PAN कार्ड से जुड़े नियमों में भी बदलाव हुआ है। अब केवल आधार कार्ड से PAN आवेदन नहीं किया जा सकेगा। इसके लिए जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट या अन्य सरकारी दस्तावेज देना अनिवार्य होगा। साथ ही PAN में नाम आधार के अनुसार ही मान्य होगा, जिससे डेटा में एकरूपता आएगी।
SBI क्रेडिट कार्ड
SBI क्रेडिट कार्ड धारकों के लिए भी नए नियम लागू हुए हैं। अब रिवॉर्ड पॉइंट्स रिडेम्पशन पर लिमिट होगी। ग्राहक केवल तय सीमा तक ही पॉइंट्स को स्टेटमेंट क्रेडिट में बदल सकेंगे।
HDFC बैंक के बदलाव
HDFC बैंक ने भी कई बदलाव किए हैं। इसमें लेंडिंग रेट, फिक्स्ड डिपॉजिट ब्याज दर, ATM ट्रांजैक्शन और लॉकर चार्जेस शामिल हैं। इन बदलावों का असर ग्राहकों की बचत और खर्च दोनों पर पड़ेगा।
RuPay डेबिट कार्ड
RuPay प्लेटिनम डेबिट कार्ड धारकों को अब एयरपोर्ट या रेलवे लाउंज एंट्री सिर्फ कार्ड होने पर नहीं मिलेगी। अब लाउंज एक्सेस खर्च पर आधारित होगा और ग्राहकों को बैंक द्वारा तय न्यूनतम खर्च पूरा करना होगा।
टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन
डिजिटल पेमेंट ट्रांजैक्शन के लिए अब टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन अनिवार्य हो गया है। RBI ने इसे सभी डिजिटल पेमेंट्स पर लागू कर दिया है।
ATM और बैंकिंग चार्जेस
कई बैंकों जैसे HDFC Bank, PNB और Bandhan Bank ने फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट और अतिरिक्त चार्जेस में बदलाव किया है। ज्यादा ट्रांजैक्शन करने पर अब अतिरिक्त फीस देनी होगी।
FASTag शुल्क
FASTag यूजर्स के लिए भी नया नियम लागू हुआ है। NHAI ने FASTag वार्षिक पास शुल्क 3,000 रुपये से बढ़ाकर 3,075 रुपये कर दिया है। नई दरें 1 अप्रैल 2026 से लागू हो गई हैं।
Stock Market Today: शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 1,876 अंक बढ़ा, निफ्टी 22,899 पार










