बिहार की राजनीति में नई एंट्री: नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार कल थामेंगे JDU का दामन

पटना बिहार में गर्मी का मौसम आते ही सियासी पारा भी चढ़ने लगा है। एक तरफ नीतीश कुमार राज्य की कमान छोड़ अब राज्यसभा चुनाव लड़ रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर उनके बेटे निशांत कुमार सक्रिय राजनीति में एंट्री ले रहे हैं। निशांत कुमार 7 मार्च को आधिकारिक रूप से जनता दल यूनाइटेड की सदस्यता ग्रहण करेंगे। सियासी गलियारों में चर्चा है कि निशांत को पार्टी में अहम जिम्मेदारी मिल सकती है। अभी तक की जानकारी के अनुसार, जदयू की सदस्यता ग्रहण करने के बाद निशांत कुमार बिहार की यात्रा पर निकलेंगे। MLC बन सकते हैं निशांत कुमार बता

Wrriten By :

Editor

Published On :

मार्च 6, 2026

पटना

बिहार में गर्मी का मौसम आते ही सियासी पारा भी चढ़ने लगा है। एक तरफ नीतीश कुमार राज्य की कमान छोड़ अब राज्यसभा चुनाव लड़ रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर उनके बेटे निशांत कुमार सक्रिय राजनीति में एंट्री ले रहे हैं। निशांत कुमार 7 मार्च को आधिकारिक रूप से जनता दल यूनाइटेड की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

सियासी गलियारों में चर्चा है कि निशांत को पार्टी में अहम जिम्मेदारी मिल सकती है। अभी तक की जानकारी के अनुसार, जदयू की सदस्यता ग्रहण करने के बाद निशांत कुमार बिहार की यात्रा पर निकलेंगे।

MLC बन सकते हैं निशांत कुमार

बता दें कि राज्यसभा में जाने के बाद नीतीश कुमार विधान परिषद की सदस्यता से त्याग पत्र देंगे। परिषद में नीतीश का कार्यकाल 2030 तक है। निशांत अगर राजनीति में सक्रिय होते हैं तो उन्हें परिषद में नीतीश कुमार का बचा हुआ कार्यकाल दिया जा सकता है।

क्या पार्टी की मिलेगी कमान?

दूसरी ओर, जदयू के बड़े हिस्से की मांग है कि पार्टी की कमान निशांत कुमार को सौंपी जाए। इसे क्षेत्रीय दलों की इस प्रवृति से जोड़ कर देखा जा रहा है, जिसमें दल के सर्वोच्च नेता की संतान को ही उत्तराधिकार मिलता है।

गौरतलब है कि नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन करने के बाद अब बिहार के अगले सीएम को लेकर भी चर्चा छिड़ गई है।

सूत्र बता रहे हैं कि अगला सीएम बीजेपी के कोटे से बनेगा। सीएम की दौड़ में सम्राट चौधरी, नित्यानंद राय और दिलीप जायसवाल आगे चल रहे हैं। आने वाले कुछ दिनों में नई सरकार की रूपरेखा भी तय हो जाएगी। सूत्र यह भी बता रहे हैं कि जदयू से दो डिप्टी सीएम बन सकते हैं।

 

Leave a Comment