हरियाली के बीच बसा जेनिफर विंगेट का करोड़ों का आलीशान आशियाना, लग्जरी सुविधाएं जीत लेंगी दिल

मुंबई  टीवी की फेमस एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. खबरें हैं कि वो सिंगापुर के बिजनेसमैन William Ishmael को डेट कर रही हैं और दोनों इसी साल शादी कर सकते हैं। इस बीच जेनिफर का गोवा की हरियाली के बीच मौजूद शानदार वेकेशन होम भी खूब सुर्खियां बटोर रहा है. आइए देखते हैं जेनिफर विंगेट के इस खूबसूरत गोवा विला की खास झलकियां। जेनिफर का गोवा वाला घर बेहद मॉडर्न और स्टाइलिश डिजाइन में बना हुआ है. विला के बाहरी हिस्से में सफेद रंग और लकड़ी का खूबसूरत इस्तेमाल किया गया है,

Wrriten By :

Editor

Published On :

जून 10, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

मुंबई 

टीवी की फेमस एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. खबरें हैं कि वो सिंगापुर के बिजनेसमैन William Ishmael को डेट कर रही हैं और दोनों इसी साल शादी कर सकते हैं। इस बीच जेनिफर का गोवा की हरियाली के बीच मौजूद शानदार वेकेशन होम भी खूब सुर्खियां बटोर रहा है. आइए देखते हैं जेनिफर विंगेट के इस खूबसूरत गोवा विला की खास झलकियां। जेनिफर का गोवा वाला घर बेहद मॉडर्न और स्टाइलिश डिजाइन में बना हुआ है. विला के बाहरी हिस्से में सफेद रंग और लकड़ी का खूबसूरत इस्तेमाल किया गया है, जो इसे बेहद एलिगेंट लुक देता है। 

जेनिफर ने अपने घर को सिर्फ लग्जरी नहीं बल्कि बेहद आरामदायक भी बनाया है. विला के अंदर से सीढ़ियां जाती हैं, जो किसी फिल्म के घर जैसी फील देती हैं. एक कोने में फ्लोर सीटिंग का खास इंतजाम है, जहां कुशन, मोमबत्तियां, पौधे और हैंडमेड सजावटी सामान रखे गए हैं। रात के समय जब पूरे घर की लाइटिंग जलती है तो इसकी खूबसूरती और भी बढ़ जाती है. घर के बाहर हरियाली से भरा गार्डन और खूबसूरत एंट्री एरिया इसे किसी लग्जरी रिसॉर्ट जैसा लुक देता है। इस विला की सबसे खास चीज इसका प्राइवेट स्विमिंग पूल है. पूल के एक कोने पर फाउंटेन है और चारों तरफ हरियाली और पौधे लगे हुए हैं, जिससे ये जगह किसी पीसफुल डेस्टिनेशन जैसी महसूस होती है।        

बड़े कमरे, हरियाली से भरा गार्डन, खुली जगहें और सोच-समझकर की गई सजावट पूरे घर को बेहद रिलैक्सिंग माहौल देती है. चाहे लिविंग एरिया हो, बेडरूम हो या पूल साइड, हर जगह सुकून का एहसास होता है। न्यूट्रल रंगों और कम फर्नीचर का इस्तेमाल रूम को और भी क्लासी लुक देता है. यही वजह है कि शहर की बिजी लाइफ से दूर जेनिफर के लिए ये विला एक परफेक्ट छुट्टियों का ठिकाना माना जाता है। जेनिफर के गोवा विला का बेडरूम भी किसी लग्जरी रिसॉर्ट के सुइट से कम नहीं है.कमरे के बीचों-बीच एक शानदार फोर-पोस्टर बेड रखा गया है, जिस पर सफेद रंग के हल्के और पारदर्शी पर्दे लगे हुए हैं। जेनिफर का गोवा से खास कनेक्शन होना लाजिमी लगता है. ये परफेक्ट हॉलिडे डेस्टिनेशन फील देता है, है ना? 

2