Nepal Flood Tragedy: नेपाल में आई भीषण बाढ़ से हुई भारी तबाही और जनहानि पर कांग्रेस ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। पार्टी ने इस मुश्किल वक्त में नेपाल की जनता के साथ एकजुटता जाहिर करते हुए कहा कि इस प्राकृतिक आपदा में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के दुख में वह उनके साथ खड़ी है। कांग्रेस ने उन लोगों के प्रति भी चिंता जताई, जो अब भी अपने परिजनों के सुरक्षित होने की खबर का इंतजार कर रहे हैं।
नेपाल बाढ़ त्रासदी में भारत की मदद का भरोसा
बताते चले कि, कांग्रेस ने कहा कि भारत के लोग इस संकट की घड़ी में नेपाल की जनता की हर संभव मदद के लिए तैयार हैं। पार्टी के मुताबिक, भारत और नेपाल के बीच केवल पड़ोसी देशों का संबंध नहीं है, बल्कि दोनों देशों के लोगों के बीच लंबे समय से सामाजिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक जुड़ाव रहा है। ऐसे में आपदा के समय भारत का नेपाल के साथ खड़ा होना स्वाभाविक है।
सलमान खुर्शीद ने नेपाल बाढ़ पर जताया दुख
कांग्रेस के विदेश विभाग के चेयरमैन और पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने भी नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने शनिवार, 29 अगस्त 2026 को इस संबंध में एक आधिकारिक बयान जारी किया। इसमें उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से नेपाल के लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए इस संकट की घड़ी में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।
नेपाल में बाढ़ से भारी नुकसान
सलमान खुर्शीद ने अपने बयान में कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस नेपाल के लोगों के साथ पूरी एकजुटता से खड़ी है। उन्होंने कहा कि विनाशकारी बाढ़ ने नेपाल में बड़े पैमाने पर जान-माल का नुकसान किया है। इस त्रासदी से न केवल बड़ी संख्या में लोगों की जान गई है, बल्कि नेपाल को गंभीर मानवीय और आर्थिक नुकसान का भी सामना करना पड़ रहा है।
लापता लोगों के परिवारों के लिए भी कांग्रेस ने जताई चिंता
सलमान खुर्शीद ने उन परिवारों के प्रति विशेष संवेदना व्यक्त की, जो बाढ़ के बाद अपने प्रियजनों की तलाश कर रहे हैं या उनकी सुरक्षित वापसी की खबर का इंतजार कर रहे हैं। कांग्रेस ने कहा कि इस त्रासदी से प्रभावित हर परिवार के दुख और पीड़ा को समझने की जरूरत है। पार्टी ने संकट से जल्द उबरने के लिए नेपाल के साथ सहयोग की प्रतिबद्धता दोहराई।
भारत-नेपाल संबंधों का जिक्र
सलमान खुर्शीद ने भारत और नेपाल के रिश्तों की ऐतिहासिक और सभ्यतागत गहराई का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच संबंध आधुनिक राष्ट्र-राज्यों के अस्तित्व में आने से भी पहले से चले आ रहे हैं। साझा आस्था, संस्कृति और हिमालय की पारिस्थितिकी ने सदियों से भारत और नेपाल के लोगों को एक-दूसरे से जोड़े रखा है।
हिमालय और साझा संस्कृति से जुड़े हैं भारत-नेपाल के रिश्ते
कांग्रेस नेता ने कहा कि भारत और नेपाल के संबंध केवल कूटनीतिक समझौतों तक सीमित नहीं हैं। दोनों देशों के बीच लोगों के स्तर पर भी मजबूत जुड़ाव है। साझा सांस्कृतिक परंपराएं, धार्मिक आस्थाएं और हिमालयी पर्यावरण दोनों देशों के रिश्तों की महत्वपूर्ण कड़ी हैं।
भारत-नेपाल रिश्ते में नेहरू की भूमिका का भी सलमान खुर्शीद ने किया जिक्र
सलमान खुर्शीद ने भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 1950 की शांति और मैत्री संधि के जरिए भारत और नेपाल के संबंधों को औपचारिक रूप देने में नेहरू की महत्वपूर्ण भूमिका रही थी। उनके अनुसार, उस दौर में दोनों देशों के बीच ऐसा रिश्ता विकसित करने की कल्पना की गई थी, जिसकी बुनियाद खुलेपन और आपसी सहयोग पर हो।
नेपाल के साथ संकट में मजबूती से खड़े रहने का कांग्रेस का भरोसा
सलमान खुर्शीद ने कहा कि भारत की जनता नेपाल के लोगों की हर संभव मदद करने के लिए तैयार है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस कठिन दौर में भारत नेपाल के एक विश्वसनीय साझेदार के तौर पर उसके साथ खड़ा रहेगा। कांग्रेस के इस बयान के जरिए आपदा के बीच भारत-नेपाल की दोस्ती और मानवीय सहयोग को भी रेखांकित किया गया है।










