NEET UG Re-Exam: देश की सबसे प्रतिष्ठित और संवेदनशील प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक नीट (UG) री-एग्जाम के सफल, निष्पक्ष और पारदर्शी आयोजन को लेकर उत्तर प्रदेश प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। रविवार (21 जून) को होने वाली इस परीक्षा को लेकर राज्य के सभी संवेदनशील जिलों में सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। लखनऊ के ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर (लॉ एंड ऑर्डर) बबलू कुमार ने साफ किया है कि परीक्षा को सुचारू और सुरक्षित रूप से संपन्न कराने के लिए त्रि-स्तरीय पुलिस व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही, अफवाहों और गड़बड़ियों को रोकने के लिए पुलिस की स्पेशल साइबर विंग 24 घंटे हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की निगरानी कर रही है।
UP News: ललितपुर में बनेगा यूपी का पहला फार्मा पार्क, हजारों युवाओं को मिलेगा रोजगार
त्रि-स्तरीय सुरक्षा घेरा और खुफिया टीमों की तैनाती
राजधानी लखनऊ में इस बार 75 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को तीन स्तरों पर विभाजित किया गया है। परीक्षा केंद्रों तक प्रश्न पत्र पहुंचाने और परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं (आंसर शीट) को सुरक्षित ढंग से इकट्ठा करने के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के दो जवानों और दो पुलिस कांस्टेबलों की विशेष टीम तैनात की गई है।
इसके अलावा, लोकल इंटेलिजेंस यूनिट (LIU) और क्रिमिनल इंटेलिजेंस की टीमों को जमीन पर सक्रिय कर दिया गया है। सभी केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को रोकने के लिए जैमर्स और कड़ी स्क्रीनिंग के निर्देश दिए गए हैं। छात्रों को एडमिट कार्ड, आईडी कार्ड और फोटोग्राफ के अलावा कुछ भी ले जाने की अनुमति नहीं होगी; परीक्षा हॉल के अंदर ही पेन मुहैया कराया जाएगा।
वाराणसी, नोएडा और मेरठ में प्रशासनिक मुस्तैदी
उत्तर प्रदेश के अन्य प्रमुख शहरों में भी सुरक्षा का खाका खींच लिया गया है:
वाराणसी: यहां के 47 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 25,000 छात्र परीक्षा देंगे। एडिशनल पुलिस कमिश्नर शिव हरि मीणा ने बताया कि सुरक्षा के लिए सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। इसके अलावा, रेलवे स्टेशनों और बस स्टैंडों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। परीक्षा केंद्रों के आस-पास के साइबर कैफे और फोटोकॉपी की दुकानों पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
नोएडा: गौतम बुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट के तहत कुल 23 सेंटर बनाए गए हैं। ज्वाइंट CP राजीव नारायण मिश्रा ने बताया कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNS) की धारा 163 लागू की गई है और सभी केंद्रों को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया है।
मेरठ: एसपी (ट्रैफिक) राजेश कुमार श्रीवास्तव के अनुसार, जिले के 15 केंद्रों पर परीक्षा के मद्देनजर पुलिसकर्मियों की रिहर्सल और मॉक ड्रिल पूरी कर ली गई है।
गोरखपुर में सरकारी केंद्रों पर परीक्षा
गोरखपुर के जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि जिले के सभी 43 केंद्र केवल सरकारी या सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों को ही बनाया गया है, जहाँ करीब 21,300 छात्र परीक्षा में बैठेंगे। परीक्षा का समय दोपहर 2:15 बजे से शाम 5:15 बजे तक निर्धारित है।
हालांकि, प्रशासनिक मुस्तैदी के दावों के बीच छात्रों में मानसिक तनाव साफ देखा जा सकता है। गोरखपुर की नीट कैंडिडेट सारा फातिमा ने अपनी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि एक महीने के इस अंतराल में उम्मीदें टूटने के कारण पढ़ाई प्रभावित हुई है। छात्रों पर पहले से ही भारी दबाव है और मन में अब भी यह डर बना हुआ है कि कहीं दोबारा पेपर लीक न हो जाए।
परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का ‘वॉर रूम’ और स्पेशल ट्रेनें
नीट परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों के सफर को आसान बनाने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे (NER) ने बड़ा कदम उठाया है। पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ सुमित कुमार ने जानकारी दी कि लखनऊ डिवीजन समेत विभिन्न रूटों पर कुल 7 स्पेशल ट्रेनें (दो जोड़ियों की योजना के साथ) चलाई जा रही हैं, जिनमें पर्याप्त कोच शामिल हैं। रेलवे स्टेशनों पर भीड़ प्रबंधन के लिए सीसीटीवी कैमरों से लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है और सेंट्रल कंट्रोल रूम में एक ‘वॉर रूम’ स्थापित किया गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।
FIFA World Cup 2026 : फीफा वर्ल्ड कप में पराग्वे की ऐतिहासिक जीत, तुर्की टूर्नामेंट बाहर










