NEET UG 2026 Counselling: दूसरे राउंड का शेड्यूल आउट, इन तारीखों का रखें ध्यान

NEET UG 2026 Counselling: MCC ने राउंड 2 का शेड्यूल जारी कर दिया है। रजिस्ट्रेशन और फीस पेमेंट 3 सितंबर से शुरू होंगे, जबकि चॉइस फिलिंग 9 सितंबर तक चलेगी। सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 11 सितंबर को आएगा। आखिर किस तारीख को क्या करना है और किन उम्मीदवारों को मिलेगा मौका?

दूसरे राउंड का शेड्यूल आउट

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

अगस्त 29, 2026

NEET UG 2026 Counselling: काउंसलिंग के दूसरे चरण का इंतजार कर रहे मेडिकल अभ्यर्थियों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी यानी MCC ने राउंड 2 काउंसलिंग की पूरी टाइमलाइन जारी कर दी है। ऑल इंडिया कोटा (AIQ), डीम्ड यूनिवर्सिटी और सेंट्रल यूनिवर्सिटी की मेडिकल सीटों के लिए दूसरे चरण की प्रक्रिया 3 सितंबर 2026 से शुरू होगी। राउंड 2 में शामिल होने वाले उम्मीदवादूसरे राउंड का शेड्यूल आउटरों को रजिस्ट्रेशन, फीस भुगतान और पसंदीदा कॉलेज व कोर्स की चॉइस फिलिंग तय समयसीमा में पूरी करनी होगी। सीट अलॉटमेंट का परिणाम 11 सितंबर 2026 को जारी किया जाएगा।

FMGE उम्मीदवारों के लिए बड़ा अपडेट: पासिंग मार्क्स में राहत देने से साफ इनकार

3 सितंबर से शुरू होगी ऑनलाइन प्रक्रिया

राउंड 2 के लिए रजिस्ट्रेशन और फीस जमा करने की प्रक्रिया 3 से 8 सितंबर तक चलेगी। उम्मीदवार 8 सितंबर को शाम 6 बजे तक फीस का भुगतान कर सकेंगे। वहीं, कॉलेज और कोर्स की पसंद भरने यानी चॉइस फिलिंग की सुविधा 3 से 9 सितंबर तक उपलब्ध रहेगी। चॉइस लॉक करने के लिए विंडो 8 सितंबर शाम 4 बजे से 9 सितंबर सुबह 10 बजे तक खुलेगी। इसके बाद MCC 9 और 10 सितंबर को सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया पूरी करेगा। राउंड 2 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 11 सितंबर को सामने आएगा।

NEET UG Round 2 की पूरी टाइमलाइन

  • टेंटेटिव सीट मैट्रिक्स: 1 और 2 सितंबर 2026
  • रजिस्ट्रेशन और फीस पेमेंट: 3 से 8 सितंबर
  • चॉइस फिलिंग: 3 से 9 सितंबर
  • चॉइस लॉकिंग: 8 सितंबर शाम 4 बजे से 9 सितंबर सुबह 10 बजे तक
  • सीट अलॉटमेंट: 9 और 10 सितंबर
  • सीट अलॉटमेंट रिजल्ट: 11 सितंबर
  • रिपोर्टिंग और ज्वाइनिंग: 12 से 18 सितंबर
  • ज्वाइन कर चुके उम्मीदवारों का वेरिफिकेशन: 19 सितंबर

स्टेट काउंसलिंग की तारीखें भी जारी

MCC ने AIQ के साथ-साथ राज्य स्तर की राउंड 2 काउंसलिंग के लिए भी समयसीमा बताई है। स्टेट काउंसलिंग 7 से 11 सितंबर के बीच आयोजित की जाएगी। राज्य की काउंसलिंग अथॉरिटी अपने स्तर पर सीट अलॉटमेंट और एडमिशन से जुड़ी प्रक्रिया पूरी करेगी। AIQ और स्टेट काउंसलिंग के जरिए सीट पाने वाले उम्मीदवारों को 18 सितंबर तक संबंधित कॉलेज में ज्वाइन करना होगा। 19 सितंबर को ज्वाइन कर चुके उम्मीदवारों के रिकॉर्ड का वेरिफिकेशन किया जाएगा।

किन छात्रों को राउंड 2 में मिलेगा मौका?

राउंड 1 में सीट नहीं पाने वाले उम्मीदवार राउंड 2 काउंसलिंग में हिस्सा ले सकते हैं। इसके अलावा जिन उम्मीदवारों को पहले चरण में सीट मिली थी और उन्होंने फ्लोट ऑप्शन चुना था, वे बेहतर सीट के लिए अपग्रेडेशन की प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। वहीं, फ्रीज ऑप्शन चुनने वाले उम्मीदवारों की राउंड 1 वाली सीट बरकरार रहेगी और उन्हें सीट अपग्रेडेशन के लिए राउंड 2 में शामिल नहीं किया जाएगा।

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में भी बदलाव

राउंड 2 में फ्लोट उम्मीदवारों के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को आसान बनाया गया है। उन्हें दस्तावेजों की जांच के लिए अलॉट किए गए कॉलेज में व्यक्तिगत रूप से जाने की जरूरत नहीं होगी। संबंधित संस्थान ऑनलाइन माध्यम से डॉक्यूमेंट की जांच और वेरिफिकेशन करेगा। उम्मीदवारों को सलाह है कि वे रजिस्ट्रेशन से पहले MCC और अपनी संबंधित राज्य काउंसलिंग अथॉरिटी के निर्देश ध्यान से पढ़ें और सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखें।

Delhi Police Constable: कांस्टेबल भर्ती का फिजिकल टला, दिल्ली पुलिस ने बदली