NEET UG 2026: फरीदाबाद में आज राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET UG) का आयोजन किया जा रहा है। यह परीक्षा देशभर में मेडिकल कोर्स में प्रवेश के लिए महत्वपूर्ण मानी जाती है। जिले में परीक्षा को शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। हाल ही में एचसीएस परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़े जाने की घटना के बाद इस बार सुरक्षा व्यवस्था और भी सख्त कर दी गई है।
NEET UG परीक्षा के लिए 10 महत्वपूर्ण नियम, जूते पर बैन और ड्रेस कोड समेत जरूरी गाइडलाइन
18 परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा
जिला प्रशासन के अनुसार फरीदाबाद में NEET UG परीक्षा के लिए कुल 18 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर लगभग 6436 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा का आयोजन एक ही शिफ्ट में किया जा रहा है, जो दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। सभी केंद्रों पर सुरक्षा और निगरानी की विशेष व्यवस्था की गई है।
देशभर में 22 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल
इस राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में देशभर से लगभग 22 लाख विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं। वहीं हरियाणा राज्य से करीब 65,300 अभ्यर्थी परीक्षा में बैठेंगे। यह परीक्षा मेडिकल क्षेत्र में प्रवेश के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है, इसलिए इसे लेकर छात्रों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
BSE Odisha HSC Result 2026 आज होगा जारी, ऐसे करें अपना रिजल्ट चेक
सुरक्षा और निगरानी के कड़े इंतजाम
एडीसी अंजलि श्रोत्रिया ने जानकारी दी कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है।
- हर केंद्र पर कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं
- प्रश्न पत्र खोलने और पैक करने की प्रक्रिया सीसीटीवी निगरानी में होगी
- प्रत्येक केंद्र पर बायोमेट्रिक सिस्टम लगाया गया है
- प्रकाश, पेयजल और बैठने की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है
सीसीटीवी से रखी जाएगी हर गतिविधि पर नजर
परीक्षा प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए सभी गतिविधियों की निगरानी सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से की जा रही है। प्रश्न पत्रों की सुरक्षा से लेकर परीक्षा समाप्त होने तक हर चरण पर नजर रखी जाएगी, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी की संभावना को रोका जा सके।
फर्जी कैंडिडेट मामले के बाद बढ़ी सतर्कता
हाल ही में हुई एचसीएस परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़े जाने की घटना के बाद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। उस घटना में एक व्यक्ति अपने दोस्त की जगह परीक्षा देने पहुंचा था, जिसे समय रहते पकड़ लिया गया। इसी कारण इस बार NEET परीक्षा में सुरक्षा और पहचान प्रक्रिया को और अधिक सख्त कर दिया गया है।
बिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: ट्रैफिक पुलिस के 485 नए पद और 50% SI पदों पर प्रमोशन व्यवस्था
प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी
एडीसी अंजलि श्रोत्रिया ने कहा कि NEET जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराना जिला प्रशासन की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने भरोसा जताया कि सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी कर ली गई हैं और परीक्षा बिना किसी बाधा के संपन्न होगी।










