NEET Exam Cancelled 2026: NEET UG 2026 परीक्षा रद्द होने के बाद देश की राजनीति में बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इस मुद्दे पर केंद्र सरकार और एनटीए पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि देश के 22 लाख से अधिक छात्रों की मेहनत और सपनों के साथ गंभीर अन्याय हुआ है।
राहुल गांधी ने छात्रों से अपील करते हुए कहा, “एक काम कीजिए, खुद Google कीजिए कि NEET 2024 के दौरान NTA का DG कौन था और आज उसे कहां नियुक्त किया गया है।” उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ऐसे लोगों को संरक्षण देती है जो परीक्षाओं में गड़बड़ी के लिए जिम्मेदार हैं।
NEET Paper Leak: कपिल सिब्बल का सरकार पर करारा हमला! बोले- ‘वोटर लिस्ट से लेकर एग्जाम तक, सब लीक है’
“छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ हो रहा है” – राहुल गांधी
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) की व्यवस्था में विद्यार्थियों के भविष्य से लगातार खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जो लोग परीक्षा में अनियमितताओं के जिम्मेदार होते हैं, उन्हें सजा देने के बजाय प्रमोशन दिया जाता है। उन्होंने कहा, “यह सिस्टम उन लोगों को इनाम देता है जो छात्रों के सपनों को नुकसान पहुंचाते हैं।”
NEET UG 2026 परीक्षा रद्द और CBI जांच
NEET UG 2026 परीक्षा को पेपर लीक के आरोपों के चलते रद्द कर दिया गया है। इसके बाद सरकार ने मामले की जांच CBI को सौंप दी है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कहा है कि परीक्षा को नई तारीखों पर दोबारा आयोजित किया जाएगा, जिसकी जानकारी जल्द जारी की जाएगी।
“भ्रष्ट व्यवस्था ने छात्रों का भविष्य कुचला”
राहुल गांधी ने कहा कि लाखों छात्रों ने कड़ी मेहनत की, कई परिवारों ने आर्थिक कठिनाइयां झेली, किसी ने कर्ज लिया तो किसी ने अपने गहने बेचकर बच्चों को पढ़ाया। लेकिन नतीजा पेपर लीक और अव्यवस्था के रूप में सामने आया। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ प्रशासनिक विफलता नहीं बल्कि एक संगठित भ्रष्टाचार है, जिसने शिक्षा प्रणाली को कमजोर किया है।
सरकार पर गंभीर सवाल
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि “अमृतकाल” का दावा किया जा रहा है, लेकिन वास्तविकता में यह समय छात्रों के लिए “विषकाल” बनता जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि हर बार पेपर लीक के मामलों में असली दोषी बच निकलते हैं और ईमानदार छात्रों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है।
छात्रों पर बढ़ता मानसिक दबाव
राहुल गांधी ने कहा कि परीक्षा रद्द होने के बाद छात्र फिर से अनिश्चितता और मानसिक तनाव का सामना करेंगे। उन्होंने कहा कि यह स्थिति देश की शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है और इसमें तत्काल सुधार की जरूरत है।
30 लाख की वसूली के आरोप में फंसे पूर्व SP: ग्वालियर कोर्ट ने 4 पुलिसकर्मियों को किया तलब










