NEET Student Rape Case: NEET छात्रा केस को लेकर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, बोले- पारदर्शी और न्यायपूर्ण जांच

NEET छात्रा केस में बिहार सरकार ने CBI जांच की सिफारिश की, सम्राट चौधरी ने कहा पारदर्शी और न्यायपूर्ण तरीके से जांच होगी। परिवार ने पुलिस जांच पर उठाए सवाल। अब सीबीआई स्वतंत्र रूप से मामले की जांच करेगी, ताकि सच सामने आए और न्याय सुनिश्चित हो।

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

जनवरी 31, 2026

NEET Student Rape Case: बिहार सरकार ने पटना के चित्रगुप्त नगर में नीट की छात्रा के साथ हुई दरिंदगी और हत्या के मामले की केंद्रीय जांच एजेंसी (CBI) से जांच कराने की सिफारिश की है। यह निर्णय तब लिया गया जब बिहार पुलिस की जांच अभी तक किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच पाई थी और पीड़ित परिवार की नाराजगी बढ़ती जा रही थी।

Bihar Police Recruitment: सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका! पुलिस के इतने पदों पर बंपर भर्ती का ऐलान

उपमुख्यमंत्री ने दी जानकारी

https://x.com/samrat4bjp/status/2017435347182096392?s=20

इस मामले की जानकारी उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारत सरकार से आग्रह किया है कि इस केस (कांड संख्या–14/26) की जांच सीबीआई को सौंप दी जाए, ताकि निष्पक्ष, पारदर्शी और न्यायपूर्ण तरीके से सच्चाई सामने आ सके।

परिवार की नाराजगी और आरोप

घटना को 17 दिन बीत जाने के बाद भी बिहार पुलिस की जांच से परिवार संतुष्ट नहीं है। पीड़िता की मां ने डीजीपी विनय कुमार से मुलाकात की और उन्होंने कहा कि पुलिस ने सही दिशा में जांच नहीं की। परिवार का आरोप है कि पुलिस अब तक मामले को ढ़ंग से नहीं सुलझा पाई है। मीडिया से बातचीत में छात्रा के परिवार ने बताया कि डीजीपी ने उनसे कहा था कि छात्रा ने आत्महत्या की है और यह घटना रेप नहीं है। उन्हें गृह मंत्री से मिलने की सलाह दी गई। परिवार और उनके वकील का कहना है कि पुलिस की जांच से अब तक किसी भी तरह का संतोषजनक नतीजा सामने नहीं आया है।

SBI में CBO पदों पर बंपर भर्ती, रोल से लेकर सैलरी तक की पूरी जानकारी

पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट

यह मामला और गंभीर तब हुआ, जब एफएसएल रिपोर्ट में मृत छात्रा के से पुरुष स्पर्म के अवशेष मिलने की पुष्टि हुई। इसके बाद एसआईटी ने बड़े पैमाने पर डीएनए जांच शुरू की, जिसमें अब तक 30 से अधिक लोगों के रक्त नमूने लिए जा चुके हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने भी रेप की आशंका को पूरी तरह खारिज नहीं किया। शरीर पर खरोंच के निशान पाए गए हैं, जो इस मामले को और भी गंभीर बनाते हैं।

गृह मंत्री की समीक्षा और सीबीआई जांच

शुक्रवार को शाम को गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने डीजीपी और मुख्य सचिव को अपने आवास पर बुलाया और जांच की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को पूर्ण पारदर्शिता के साथ जांच करने के निर्देश दिए। इसके बाद बिहार सरकार ने फैसला किया कि इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपी जाए। अब सीबीआई इस केस में नया मामला दर्ज कर स्वतंत्र रूप से जांच करेगी। हालांकि, यह भी सामने आया कि पीड़ित परिवार ने औपचारिक रूप से सीबीआई जांच के लिए कोई लिखित आवेदन नहीं दिया था।

CUET PG 2026 फॉर्म सुधार विंडो खुली, इस डेट तक कर सकते हैं करेक्शन