U-23 राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में प्रियांशी का गोल्ड, एमपी की पूर्व अकादमी खिलाड़ी बनी राष्ट्रीय चैंपियन

भोपाल  हरियाणा के रोहतक में 10 से 12 जुलाई 2026 तक आयोजित U-23 राष्ट्रीय सीनियर कुश्ती चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश राज्य कुश्ती अकादमी की पूर्व खिलाड़ी प्रियांशी प्रजापत ने महिला 50 किलोग्राम फ्रीस्टाइल वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का गौरव बढ़ाया। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में प्रियांशी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। तीन दिन तक चले मुकाबलों में दिखाया दम रोहतक में आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिता में देशभर के नामी पहलवानों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। प्रियांशी ने पूरे टूर्नामेंट में संयम, तकनीक और आक्रामक खेल का शानदार प्रदर्शन करते हुए

Wrriten By :

Editor

Published On :

जुलाई 12, 2026

Advertisements
728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

भोपाल 

हरियाणा के रोहतक में 10 से 12 जुलाई 2026 तक आयोजित U-23 राष्ट्रीय सीनियर कुश्ती चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश राज्य कुश्ती अकादमी की पूर्व खिलाड़ी प्रियांशी प्रजापत ने महिला 50 किलोग्राम फ्रीस्टाइल वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का गौरव बढ़ाया। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में प्रियांशी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

तीन दिन तक चले मुकाबलों में दिखाया दम

रोहतक में आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिता में देशभर के नामी पहलवानों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। प्रियांशी ने पूरे टूर्नामेंट में संयम, तकनीक और आक्रामक खेल का शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने सभी मुकाबलों में बढ़त बनाई और स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।

कई राज्यों के पहलवानों के बीच बनीं विजेता

प्रतियोगिता में हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, तेलंगाना, कर्नाटक और मध्यप्रदेश सहित कई राज्यों के शीर्ष पहलवानों ने भाग लिया। ऐसे कठिन मुकाबलों के बीच प्रियांशी का स्वर्ण पदक जीतना उनकी मेहनत और प्रतिभा का परिचायक है।

728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

मध्यप्रदेश की खेल प्रतिभा का बढ़ा सम्मान

कुश्ती अकादमी, भोपाल की पूर्व खिलाड़ी प्रियांशी की यह उपलब्धि मध्यप्रदेश के लिए गर्व का विषय है। इससे एक बार फिर साबित हुआ है कि प्रदेश की खेल अकादमियां राष्ट्रीय स्तर के चैंपियन खिलाड़ी तैयार करने में लगातार सफल हो रही हैं।

खेल मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने दी बधाई

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने प्रियांशी प्रजापत को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने राष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन कर मध्यप्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रियांशी भविष्य में भी देश के लिए कई बड़ी उपलब्धियां हासिल करेंगी।

प्रशिक्षकों और खेल विभाग के प्रयासों को मिला सम्मान

इस उपलब्धि का श्रेय खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संचालक  अंशुमान यादव, संयुक्त संचालक  बी.एस. यादव, कुश्ती अकादमी के प्रशिक्षकों और खेल विभाग के समस्त सहयोगी स्टाफ को भी जाता है, जिनके मार्गदर्शन और प्रशिक्षण ने खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर सफलता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

2