छत्तीसगढ़ में नायब तहसीलदार ने बीच सड़क पर की आतिशबाजी, जन्मदिन मनाने का वीडियो वायरल

रायपुर. छत्तीसगढ़ के अभनपुर के नायब तहसीलदार विपिन पटेल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह बीच सड़क पर बर्थडे सेलिब्रेशन और आतिशबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो ने अब यातायात नियमों के पालन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। दरअसल, वायरल वीडियो में नायब तहसीलदार विपिन पटेल बीच सड़क पर गाड़ी रोककर जन्मदिन का केक काटते और सलमान खान के फिल्म के गाने ‘ओ ओ जाने जाना’ पर रील बनाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान आतिशबाजी भी की गई। यातायात नियमों के पालन को लेकर उठे सवाल वीडियो सामने आने

Wrriten By :

Editor

Published On :

अक्टूबर 23, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

रायपुर.

छत्तीसगढ़ के अभनपुर के नायब तहसीलदार विपिन पटेल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह बीच सड़क पर बर्थडे सेलिब्रेशन और आतिशबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो ने अब यातायात नियमों के पालन पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

दरअसल, वायरल वीडियो में नायब तहसीलदार विपिन पटेल बीच सड़क पर गाड़ी रोककर जन्मदिन का केक काटते और सलमान खान के फिल्म के गाने ‘ओ ओ जाने जाना’ पर रील बनाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान आतिशबाजी भी की गई।

यातायात नियमों के पालन को लेकर उठे सवाल
वीडियो सामने आने के बाद सड़क पर जन्मदिन मनाने और यातायात नियमों के पालन को लेकर सवाल उठने लगे हैं। बता दें कि सड़क पर जन्मदिन मनाने जैसे मामलों को लेकर हाईकोर्ट पहले ही सख्त निर्देश दे चुका है।

प्रशासन की ओर से नहीं आया आधिकारिक बयान
फिलहाल इस मामले में प्रशासन की ओर से आधिकारिक बयान या कार्रवाई की पुष्टि नहीं हुई है। अब देखना होगा कि वायरल वीडियो को लेकर संबंधित अधिकारी या प्रशासन की ओर से क्या प्रतिक्रिया सामने आती है और मामले में कोई जांच या कार्रवाई की जाती है या नहीं।

2