Navratri 2026: नवरात्रि अष्टमी पर कपिल शर्मा का खास अंदाज, घर में किया कन्या पूजन

कॉमेडियन कपिल शर्मा ने नवरात्रि 2026 के अष्टमी अवसर पर अपने घर में पारंपरिक तरीके से कन्या पूजन किया। उन्होंने इस खास मौके की झलक सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसमें परिवार और पूजा के दृश्य नजर आए। जानिए कपिल शर्मा ने कैसे इस पर्व को खास बनाया।

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

मार्च 26, 2026

Navratri 2026: कॉमेडियन और अभिनेता कपिल शर्मा ने इस साल चैत्र नवरात्रि की अष्टमी को बड़े ही श्रद्धा और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया। हर साल की तरह इस बार भी उन्होंने अपने घर पर कन्या पूजन का आयोजन किया और इस खास मौके की झलक अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर साझा की।

Dhurandhar 2: ओटीटी पर देशभक्ति की ताकत, इस फिल्म ने धुरंधर 2 को दिया टक्कर

कन्या पूजन की परंपरा निभाई

अष्टमी के दिन कपिल शर्मा ने छोटी बच्चियों का स्वागत किया, जिन्हें हिंदू परंपरा में देवी दुर्गा का स्वरूप माना जाता है। उन्होंने पूरे विधि-विधान के साथ कन्या पूजन किया। पूजा के दौरान बच्चियों को भोजन कराया गया और उन्हें सम्मानपूर्वक बैठाकर भोग परोसा गया। कपिल ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें पूजा की झलक देखने को मिली। इस वीडियो के साथ उन्होंने “जय माता दी” लिखकर अपनी आस्था और श्रद्धा व्यक्त की।

पूजा के दौरान दिखी पारिवारिक झलक

इस धार्मिक आयोजन में कपिल की पत्नी गिन्नी चतरथ भी उनके साथ नजर आईं। दोनों ने मिलकर पूरे उत्सव को पारंपरिक तरीके से मनाया। कपिल बच्चियों के हाथों में लाल धागा बांधते हुए और उनका आशीर्वाद लेते हुए भी दिखाई दिए। इस मौके पर घर का माहौल पूरी तरह भक्तिमय और उत्साह से भरा हुआ नजर आया। परिवार के साथ मिलकर त्योहार मनाने की यह परंपरा कपिल लंबे समय से निभाते आ रहे हैं।

Operation Sindoor Film: पाक के ‘परमाणु झांसे’ का पर्दाफाश करेंगे विवेक अग्निहोत्री, भूषण कुमार के साथ मिलाया हाथ

हर साल निभाते हैं यह परंपरा

कपिल शर्मा कई वर्षों से नवरात्रि के दौरान कन्या पूजन करते आ रहे हैं। यह उनके परिवार की पुरानी परंपरा का हिस्सा है। इससे पहले साल 2020 में उन्होंने एक खास पल शेयर किया था, जब उनकी बेटी अनायरा ने पहली बार कन्या पूजन में भाग लिया था। उस समय वह पारंपरिक लहंगा-चोली में बेहद प्यारी लग रही थीं।

प्रोफेशनल लाइफ में भी सक्रिय

अगर कपिल शर्मा के करियर की बात करें, तो उन्हें हाल ही में फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ में देखा गया था। यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के बाद अब डिजिटल प्लेटफॉर्म JioHotstar पर उपलब्ध है, जहां दर्शक इसे ऑनलाइन देख सकते हैं। इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म का निर्देशन अनुकल्प गोस्वामी ने किया है। फिल्म में कपिल शर्मा के साथ आयशा खान, पारुल गुलाटी, त्रिधा चौधरी, मनजोत सिंह और वरीना हुसैन जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं।

Dhurandhar 2 BO Day 7: थमी नहीं रही ‘धुरंधर 2’ की रफ़्तार, महज 7 दिनों में फिल्म 600 करोड़ के क्लब में शामिल