Ankush Bharadwaj: शूटिंग कोच की काली करतूत! होटल में बुलाकर नाबालिग से दरिंदगी, करियर बर्बाद करने की दी धमकी

खेल जगत से एक शर्मनाक खबर सामने आई है, जहां नेशनल पिस्टल कोच अंकुश भारद्वाज पर एक 17 वर्षीय महिला शूटर के साथ यौन शोषण करने का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी कोच के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और NRAI ने उन्हें तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। यह घटना दिल्ली के डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में एक प्रतियोगिता के दौरान हुई।

Ankush Bharadwaj

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

जनवरी 8, 2026

Ankush Bharadwaj: खेल के मैदान से एक बेहद विचलित करने वाली खबर सामने आई है। नेशनल पिस्टल कोच अंकुश भारद्वाज पर एक 17 वर्षीय राष्ट्रीय स्तर की महिला निशानेबाज के साथ यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगा है। इस घटना ने न केवल खेल प्रशासन बल्कि देश के सुरक्षा तंत्र पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ कड़े कानूनी कदम उठाए हैं।

Bangladesh Unrest: बांग्लादेश चुनाव से पहले ढाका में मची सनसनी, पूर्व BNP नेता की सरेआम गोली मारकर हत्या

नेशनल इवेंट के दौरान महिला शूटर के साथ बर्बरता

आपको बता दे कि, पीड़ित किशोरी के परिजनों द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी (FIR) के अनुसार, यह शर्मनाक घटना दिल्ली स्थित प्रसिद्ध डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित एक राष्ट्रीय प्रतियोगिता के दौरान हुई। आरोप है कि कोच अंकुश भारद्वाज ने खेल की रणनीतियों पर चर्चा करने के बहाने 17 साल की नाबालिग खिलाड़ी को फरीदाबाद के एक निजी होटल में बुलाया। पहले लॉबी में मिलने की बात कही गई, लेकिन बाद में पद का दुरुपयोग करते हुए खिलाड़ी पर कमरे में आने का दबाव बनाया गया, जहाँ उसके साथ यौन दुराचार किया गया।

कोच द्वारा करियर बर्बाद करने की धमकी

शिकायत में यह भी खुलासा हुआ है कि इस घृणित कार्य को अंजाम देने के बाद आरोपी कोच ने पीड़िता को डराया-धमकाया। अंकुश भारद्वाज ने कथित तौर पर पीड़िता को धमकी दी कि यदि उसने किसी को भी इस यौन शोषण की वारदात के बारे में बताया, तो वह उसका खेल करियर खत्म कर देगा और उसके परिवार को भारी नुकसान पहुँचाएगा। सदमे में डूबी एथलीट किसी तरह होटल से निकली और घर पहुँचकर साहस दिखाते हुए अपने माता-पिता को इस आपबीती की जानकारी दी।

NRAI की सख्त कार्रवाई

इस मामले के उजागर होते ही नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) ने कड़ा रुख अपनाया है। एसोसिएशन के सचिव पवन कुमार सिंह ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए अंकुश भारद्वाज को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। खेल संघ के अनुशासनात्मक एक्शन के तहत जांच पूरी होने तक कोच को राष्ट्रीय टीम या किसी भी प्रशिक्षण शिविर से दूर रखा जाएगा। फेडरेशन ने स्पष्ट किया है कि खिलाड़ियों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

फरीदाबाद पुलिस का पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

कानूनी मोर्चे पर, एनआईटी फरीदाबाद के महिला पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंसेस (पॉक्सो एक्ट) की धारा 6 और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। फरीदाबाद पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी यशपाल यादव ने बताया कि होटल प्रशासन से सीसीटीवी फुटेज मंगवाए गए हैं ताकि फोरेंसिक और डिजिटल साक्ष्यों के जरिए आरोपों की पुष्टि की जा सके। पुलिस इस मामले में बेहद संवेदनशीलता के साथ साक्ष्य जुटा रही है।

सतना का नया अंतरराज्यीय बस स्टैंड उद्घाटन के बावजूद खाली पड़ा, बसों का संचालन शुरू नहीं