बाबा Ashok Kharat का घिनौना सच! जानें पूरा मामला…

महाराष्ट्र के नासिक से सामने आए इस सनसनीखेज मामले ने सभी को हैरान कर दिया है। खुद को धार्मिक गुरु बताने वाले अशोक खरात पर महिलाओं के शोषण और वीडियो बनाने के गंभीर आरोप लगे हैं। पुलिस जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

मार्च 31, 2026

Advertisements
728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

Ashok Kharat: Maharashtra के नासिक से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने लोगों को हिला कर रख दिया है। खुद को ‘कैप्टन’ बताने वाला और मिररगांव मंदिर ट्रस्ट का प्रमुख Ashok Kharat, जो लोगों का भविष्य बताने का दावा करता था, अब पुलिस हिरासत में अपने कृत्यों का जवाब दे रहा है। आरोप है कि इस ढोंगी बाबा ने धर्म और आस्था का सहारा लेकर कई महिलाओं का शोषण किया। 18 मार्च को एक पीड़िता ने साहस दिखाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद इस व्यक्ति का असली चेहरा सामने आया और पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital