नर्मदापुरम-टिमरनी मार्ग बनेगा हाईटेक: सीएम डॉ. यादव करेंगे 972.16 करोड़ के प्रोजेक्ट की शुरुआत

भोपाल. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार 16 अप्रैल को सिवनी मालवा में नर्मदापुरम-टिमरनी मार्ग (राज्य राजमार्ग-67) का इंटरमीडिएट से 2-लेन पक्के शोल्डर सहित हाइब्रिड एन्यूटी  मॉडल (एच ए एम) का उन्नयन एवं पुनर्निर्माण कार्य का भूमि-पूजन करेंगे। नर्मदापुरम से टिमरनी मार्ग की लंबाई 72.18 किलोमीटर है तथा इसकी लागत 972,16 करोड़ रुपए है। निर्माण कार्य एमपीआरडीसी द्वारा किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहले दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में पूजन-अर्चन कर रोड शो करेंगे। रोड शो रेंज ऑफिस चौराहा, कल्लू चौक, नर्मदा मंदिर चौक, सराफा बाजार, गांधी चौक, जय स्तंभ चौक होते हुए पुराना बस स्टैंड पर समाप्त होगा। कृषि उपज मंडी

Wrriten By :

Editor

Published On :

अप्रैल 15, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

भोपाल.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार 16 अप्रैल को सिवनी मालवा में नर्मदापुरम-टिमरनी मार्ग (राज्य राजमार्ग-67) का इंटरमीडिएट से 2-लेन पक्के शोल्डर सहित हाइब्रिड एन्यूटी  मॉडल (एच ए एम) का उन्नयन एवं पुनर्निर्माण कार्य का भूमि-पूजन करेंगे। नर्मदापुरम से टिमरनी मार्ग की लंबाई 72.18 किलोमीटर है तथा इसकी लागत 972,16 करोड़ रुपए है। निर्माण कार्य एमपीआरडीसी द्वारा किया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहले दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में पूजन-अर्चन कर रोड शो करेंगे। रोड शो रेंज ऑफिस चौराहा, कल्लू चौक, नर्मदा मंदिर चौक, सराफा बाजार, गांधी चौक, जय स्तंभ चौक होते हुए पुराना बस स्टैंड पर समाप्त होगा।

कृषि उपज मंडी सिवनी मालवा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव 106,34 करोड़ के विभिन्न कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन करेंगे। इनमें 48.65 करोड़ के 45 तथा 57.69 करोड़ के 51 कार्यों का भूमि-पूजन शामिल है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण भी करेंगे।

Leave a Comment

2