नर्मदा का बढ़ा जलस्तर, बरगी बांध के 13 गेट खोलकर छोड़ा जा रहा पानी

जबलपुर. सावन के महीने में जारी मूसलाधार बारिश से जबलपुर और आसपास का पूरा इलाका जलमग्न हो गया है। कैचमेंट एरिया (मंडला और डिंडौरी) में लगातार हो रही तेज बारिश के कारण बरगी बांध लबालब भर गया है। बांध के 13 जलद्वारों (गेट्स) से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे नर्मदा नदी में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। जबलपुर के गौरीघाट, तिलवारा, लम्हेटा और भेड़ाघाट समेत तमाम तटीय क्षेत्र पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं। शुक्रवार को सुबह से शुरू हुई रिमझिम के बाद दोपहर में हुई झमाझम बारिश ने शहर को तरबतर कर दिया। बीते एक सप्ताह

Wrriten By :

Editor

Published On :

अगस्त 22, 2026

Advertisements
728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

जबलपुर.

सावन के महीने में जारी मूसलाधार बारिश से जबलपुर और आसपास का पूरा इलाका जलमग्न हो गया है। कैचमेंट एरिया (मंडला और डिंडौरी) में लगातार हो रही तेज बारिश के कारण बरगी बांध लबालब भर गया है।

बांध के 13 जलद्वारों (गेट्स) से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे नर्मदा नदी में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। जबलपुर के गौरीघाट, तिलवारा, लम्हेटा और भेड़ाघाट समेत तमाम तटीय क्षेत्र पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं। शुक्रवार को सुबह से शुरू हुई रिमझिम के बाद दोपहर में हुई झमाझम बारिश ने शहर को तरबतर कर दिया। बीते एक सप्ताह से जारी बारिश के कारण जिले में कुल वर्षा का आंकड़ा 472 मिमी तक पहुंच गया है।

728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

धुआंधार जलप्रपात विलीन, 10 फीट तक बढ़ा नर्मदा का जलस्तर
बरगी बांध का जलस्तर नियंत्रित करने के लिए शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन 13 गेट खोलकर जल निकासी की गई। इससे गौरीघाट के नाव घाट, दरोगाघाट, उमाघाट और नागमंदिर तक पानी पहुंच गया है। उधर, विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल भेड़ाघाट में नर्मदा ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। उफान मारती नर्मदा की लहरों के बीच संगमरमरी चट्टानें और प्रसिद्ध धुआंधार जलप्रपात पूरी तरह से पानी में विलीन (डूब) हो गया है। गौरीघाट पर नर्मदा का जलस्तर सामान्य से करीब 8 से 10 फीट ऊपर उठ चुका है। इस अद्भुत और खतरनाक नजारे को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग घाटों पर जुट रहे हैं, जिसे देखते हुए प्रशासन सतर्क है।

25 अगस्त तक जारी रहेगा बारिश का दौर
मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में सक्रिय मौसमी प्रणालियों के कारण 25 अगस्त तक रिमझिम और तेज बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। अगले 24 घंटों के दौरान जबलपुर संभाग के सिवनी और बालाघाट जिलों में अतिभारी बारिश की चेतावनी (अलर्ट) जारी की गई है। नर्मदा नदी के बढ़ते जलस्तर और बांध से छोड़े जा रहे पानी को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और होमगार्ड की टीमें तटीय इलाकों की सतत निगरानी कर रही हैं।

2