Nana Patekar Death: नाना पाटेकर के निधन पर पीएम मोदी का खास संदेश, बोले- उनकी कमी हमेशा खलेगी

नाना पाटेकर के निधन के बाद पीएम मोदी ने भावुक संदेश जारी कर अभिनेता की बेबाकी, दमदार अभिनय और यादगार किरदारों को याद किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनके अनोखे अभिनय और स्पष्ट विचारों की कमी हमेशा महसूस होगी। आखिर पीएम मोदी ने नाना पाटेकर के बारे में क्या-क्या कहा, जानिए पूरी कहानी।

नाना पाटेकर के निधन पर पीएम मोदी का खास संदेश

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

अक्टूबर 8, 2026

Nana Patekar Death: बॉलीवुड और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन  से फिल्म जगत शोक की लहर में डूब गया। 75 साल की उम्र में एक्टर ने अंतिम सांस ली, इस बीच पीएम मोदी समेत देशभर से सभी नेता अभिनेता उन्हें श्रद्धालि दे रहे हैं। पीएम मोदी ने नाना पाटेकर को याद करते हुए उनके अभिनय की खास शैली, दमदार व्यक्तित्व और स्पष्ट विचारों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि नाना पाटेकर ने अपने हर किरदार को अलग अंदाज में पेश किया और ऐसे चरित्र निभाए, जिन्हें आने वाली पीढ़ियां भी याद रखेंगी।

Nana Patekar Death: नाना पाटेकर की मौत, 75 की उम्र में ली अंतिम सांस

पीएम मोदी ने नाना पाटेकर को दी श्रद्धांजलि

पीएम मोदी ने नाना पाटेकर को दी श्रद्धांजलि
पीएम मोदी ने नाना पाटेकर को दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नाना पाटेकर के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि उनकी तरह अभिनय में तीव्रता, अनोखापन और प्रभावशाली मौजूदगी बहुत कम कलाकारों में देखने को मिलती है। उन्होंने जिस भूमिका को भी निभाया, उसमें अपनी अलग छाप छोड़ी। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि नाना पाटेकर केवल शानदार अभिनेता ही नहीं थे, बल्कि अपने बेबाक और स्पष्ट विचारों के लिए भी जाने जाते थे। वे अपनी बात खुलकर रखने से कभी पीछे नहीं हटते थे। प्रधानमंत्री ने हिंदी और मराठी सिनेमा में उनके योगदान को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि उनके जाने से कला जगत में एक बड़ी कमी पैदा हुई है। प्रधानमंत्री ने अभिनेता के परिवार, दोस्तों और उनके लाखों प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

अमित शाह ने भी याद किया

अमित शाह ने भी याद किया
अमित शाह ने भी याद किया

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी नाना पाटेकर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने अभिनेता को भारतीय सिनेमा का महान कलाकार बताते हुए कहा कि उनका निधन कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। अमित शाह के मुताबिक, लगभग पांच दशक लंबे करियर में नाना पाटेकर ने अपने सहज अभिनय और प्रभावशाली संवाद अदायगी से दर्शकों के दिलों में स्थायी जगह बनाई। गंभीर सामाजिक मुद्दों पर आधारित किरदार हों या हास्य और व्यंग्य से जुड़े रोल, उन्होंने हर भूमिका को अपनी शैली में जीवंत कर दिया।शाह ने नाना पाटेकर के साथ अपनी पुरानी तस्वीर भी साझा की और उनके सामाजिक कार्यों को याद किया।

किसानों और जवानों से भी जुड़ाव

अमित शाह ने कहा कि नाना पाटेकर प्रसिद्धि के शिखर तक पहुंचने के बावजूद अपनी जड़ों से जुड़े रहे। ‘नाम फाउंडेशन’ के जरिए सूखे से प्रभावित किसान परिवारों की मदद करना और सीमा पर जाकर जवानों का उत्साह बढ़ाना उनके सामाजिक सरोकारों को दर्शाता है। उन्होंने अभिनेता की सादगी और स्पष्टवादिता को भी याद किया और उनके परिवार तथा प्रशंसकों को इस दुख को सहने की शक्ति मिलने की कामना की।

गोवा में बिगड़ी थी तबीयत

जानकारी के मुताबिक, 8 अक्टूबर की सुबह नाना पाटेकर गोवा के डोना पाउला स्थित अपने अपार्टमेंट में बेहोशी की हालत में मिले। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल से जुड़े डॉक्टर शेखर सालकर के अनुसार, मेडिकल टीम ने करीब 45 मिनट तक सीपीआर देकर उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें होश में नहीं लाया जा सका। इसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत के कारणों की पुष्टि के लिए पोस्टमार्टम किए जाने की जानकारी भी सामने आई है।

राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

नाना पाटेकर के अंतिम संस्कार को लेकर महाराष्ट्र सरकार की ओर से भी महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है। महाराष्ट्र के सांस्कृतिक कार्य मंत्री आशीष शेलार ने बताया कि अभिनेता का अंतिम संस्कार शासकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। नाना पाटेकर ने हिंदी और मराठी सिनेमा में लंबे समय तक अपनी दमदार अदाकारी से दर्शकों को प्रभावित किया। उनके निधन के साथ भारतीय सिनेमा ने एक ऐसे कलाकार को खो दिया है, जिसकी अभिनय शैली और बेबाक व्यक्तित्व लंबे समय तक याद किया जाएगा।

Drishyam 3 Box Office Collection: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ का जलवा,