Namo Bharat Corridor: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को मेरठ में नमो भारत ट्रेन के विस्तारीकरण और मेरठ मेट्रो का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे जनसभा को भी संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री 22 फरवरी को सुबह 11:50 बजे सफरजंग एयरपोर्ट से हेलिकॉप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर 12:20 बजे मेरठ के शताब्दी नगर स्टेशन के पास बने हेलीपैड पर पहुंचेंगे। वहां से 12:30 बजे वे शताब्दी नगर स्टेशन पर नमो भारत विस्तार और मेरठ मेट्रो का उद्घाटन करेंगे और स्वयं मेट्रो में सवार होकर यात्रा करेंगे।
मानव-वन्यजीव संघर्ष बढ़ा: हाथियों के हमलों में 23 लोगों की जान, बढ़े मुआवजे की मांग तेज
सीएम योगी ने की तैयारियों की समीक्षा

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को मेरठ पहुंचे। उन्होंने लगभग डेढ़ घंटे तक शताब्दी नगर और मेरठ साउथ स्टेशन के साथ-साथ मोहिउद्दीनपुर स्थित जनसभा स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार का जाम न लगे और सभी संसाधनों का उपयोग कर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
स्टेशन पर तैयारियां
सीएम योगी ने शताब्दी नगर स्टेशन पर उस मंच का निरीक्षण किया जहां से प्रधानमंत्री झंडी दिखाकर मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन को रवाना करेंगे। उन्होंने प्लेटफार्म पर बने खुले स्टाल भी देखे और व्यवस्थाओं की सराहना की। मुख्यमंत्री ने इस रीजनल रैपिड रेल सिस्टम को विश्वस्तरीय बताया और कहा कि यह देश के लिए गर्व की बात है। स्टेशन को प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए विशेष रूप से सजाया गया है।
जनसभा स्थल की समीक्षा
मोहिउद्दीनपुर में जनसभा स्थल पर सीएम ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने संगठन पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से पूछा कि कितने कार्यकर्ता जनसभा में आएंगे, कितनी बसों और वाहनों से वे पहुंचेंगे और उनके बैठने की व्यवस्था कैसी होगी। उन्होंने निर्देश दिया कि कार्यकर्ताओं के लिए पानी और भोजन की पर्याप्त व्यवस्था की जाए और उन्हें समय पर जनसभा स्थल तक पहुंचाया जाए ताकि किसी प्रकार की समस्या न हो।
प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा मेरठ और आसपास के क्षेत्रों के लिए ऐतिहासिक साबित होगा। नमो भारत ट्रेन और मेरठ मेट्रो का उद्घाटन न केवल यात्रा को आसान बनाएगा बल्कि क्षेत्र के विकास को भी नई दिशा देगा। अब घंटों का सफर मात्र 50 मिनट में पूरा होगा, जिससे आम जनता को बड़ी राहत मिलेगी।
5 साल में सख्त कार्रवाई का ऐलान: अमित शाह बोले- घुसपैठियों की नहीं होगी कोई जगह









