Muzaffarnagar Accident: मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा, चलती स्कूल वैन में आग से मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर में चलती स्कूल वैन में अचानक आग लगने से बड़ा हादसा हो गया, जिसमें पांच बच्चे और चालक झुलस गए। स्थानीय लोगों की मदद से राहत कार्य किया गया, लेकिन सवाल उठ रहे हैं कि आखिर यह आग कैसे लगी, क्या तकनीकी खराबी थी या कोई बड़ी लापरवाही छिपी है

चलती स्कूल वैन में आग से मचा हड़कंप

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

अप्रैल 10, 2026

Muzaffarnagar Accident: मुजफ्फरनगर के पुराकाजी इलाके के गांव समसो में 10 अप्रैल को बच्चों से भरी एक स्कूल वैन में आग लगने से हड़कंप मच गया। ये हादसा उस वक्स हुआ जब बच्चों को स्कूल ले जाया जा रहा था। यह घटना उतनी तेजी से हुई कि बच्चों और चालक को संभलने का मौका भी नहीं मिला। आग की चीख-पुकार से आसापास का पूरा मामला दहशत में आ गया।

Indore Road Accident: देवगुराड़िया के पास मिनी ट्रक और वैन की भीषण भिड़ंत, 3 की मौत और 8 घायल

जानें क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, गांव समसो से बच्चों को लेकर English Academy School की ओर जा रही वैन में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। वैन में बैठे 5 बच्चे और चालक झुलस हए और हालत गंभीर बताई जा रही है।

गांव वालों ने बचाई जान

बताते चलें कि, हादसा होते ही गांव वालों ने मौके पर वहां पहुंचकर वैन में फंसे बच्चों और चालक को बाहर निकाला। इसके साथ ही कुछ लोग आग बुझाने में जुट गए, जिससे की कोई बड़ा हादसा न होने पाए।

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

बताते चलें कि, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कर दिया। घायलों को तुरंत उपचार के लिए पास के अस्पताल में भेजा गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार बच्चों और चालक का इलाज जारी है।

Bareilly Road Accident : बरेली में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित बोलेरो और टैंकर की जोरदार भिड़ंत, 5 लोगों की दर्दनाक मौत

गांव के लोगों में चिंता

आपको बता दें कि,इस घटना से लोगों में डर का माहौल फैल गया है। सभी अभिभावक भी अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर परेशान हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने ये सवाल उठाए हैं कि आखिर स्कूल वाहनों की नियमित जांच और सुरक्षा मानकों का पालन कितना प्रभावी तरीके से किया जा रहा है।

जरूरी निर्देश

स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे हादसे स्कूल परिवहन व्यवस्था की लापरवाही को दिखाता है। बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूल वाहनों की नियमित जांच, फिटनेस सर्टिफिकेट औक टेक्निकल निरीक्षण जरूरी है। लोगों ने प्रशासन से इस दिशा में कड़े कदम उठाने की मांग की है, जिससे की ऐसे हादसों को रोखा जा सके।

MP Accident: मध्य प्रदेश के अनूपपुर में ताश के पत्तों की तरह ढही 4 मंजिला इमारत; 2 की मौत