Murshidabad Accident: बंगाल में दर्दनाक हादसा! पैसेंजर ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 3 की मौत कई घायल

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में आज सुबह एक दर्दनाक रेल हादसे में स्कूल वैन और पैसेंजर ट्रेन की टक्कर हो गई। इस हादसे में दो छात्रों सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

MP Road Accident

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

जुलाई 17, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

Murshidabad Accident: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। शुक्रवार सुबह हुई एक भीषण रेल दुर्घटना ने पूरे इलाके को दहला कर रख दिया है। यहाँ एक स्कूल वैन और पैसेंजर ट्रेन की टक्कर में दो छात्रों सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

अग्निवीर सेना भर्ती रैली की तैयारियां तेज, मंत्री सारंग ने उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में दिए अहम निर्देश

लापरवाही ने ली मासूमों की जान

यह दुखद घटना पूर्व रेलवे के सियालदह मंडल के अंतर्गत बहरमपुर थाना क्षेत्र में हुई। यह क्षेत्र कर्णसुबर्ण और गोबिंदपुर रेलवे स्टेशन के बीच स्थित है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह एक निजी स्कूल की वैन छात्रों को लेकर स्कूल जा रही थी। वैन चालक जैसे ही लेवल क्रासिंग पार करने के लिए आगे बढ़ा, वह निमतिता-काटोया पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूल वैन के परखच्चे उड़ गए। मृतकों में दो स्कूली छात्र और एक साइकिल सवार शामिल है, जो कि उस समय वहां से गुजर रहा था।

गेटमैन की भूमिका पर गंभीर सवाल

इस दुर्घटना के बाद स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश है। लोगों का आरोप है कि यह हादसा पूरी तरह से प्रशासनिक और मानवीय लापरवाही का नतीजा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पहले एक ट्रेन के गुजरने के लिए लेवल क्रासिंग का फाटक बंद किया गया था। पहली ट्रेन के जाने के बाद फाटक को खोल दिया गया, लेकिन उसी समय दूसरी ओर से भी एक ट्रेन आ रही थी। हैरानी की बात यह है कि दूसरी ट्रेन के लिए फाटक बंद नहीं किया गया, जिसके चलते स्कूल वैन पटरियों के बीच फंस गई और बड़ा हादसा हो गया। स्थानीय लोग अब रेलवे के गेटमैन की भूमिका की उच्च स्तरीय जांच की मांग कर रहे हैं।

बचाव कार्य और घायलों की स्थिति

घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। लोगों ने वैन में फंसे छात्रों को बड़ी मशक्कत से बाहर निकाला। सभी पांच घायलों को सबसे पहले कर्णसुबर्ण ब्लॉक अस्पताल ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों में कुछ छात्रों की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।

पुलिस और प्रशासन की जांच

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। रेलवे प्रशासन ने भी इस पूरे प्रकरण की आंतरिक जांच के आदेश दिए हैं। इस घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। यह दर्दनाक हादसा एक बार फिर लेवल क्रासिंग पर सुरक्षा व्यवस्था और गेटमैन की सतर्कता पर बड़े सवाल खड़े कर गया है।

MP का मेगा एविएशन प्लान, इंदौर एयरपोर्ट पर उतरेंगे दुनिया के सबसे बड़े विमान; मिशन 2047 की तैयारी शुरू

2