Maharashtra News: कॉन्सर्ट बना मौत का जाल! मुंबई में ड्रग ओवरडोज से दो छात्रों की दर्दनाक मौत

मुंबई के टेक्नो कॉन्सर्ट में ड्रग ओवरडोज से दो छात्रों की मौत ने पूरे शहर को हिला दिया है, क्या यह सिर्फ एक हादसा था या इसके पीछे कोई बड़ा ड्रग नेटवर्क काम कर रहा था, पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर जांच तेज कर दी है जानिए पूरी खबर

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

अप्रैल 14, 2026

Maharashtra News: मुंबई में आयोजित एक टेक्नो कॉन्सर्ट अचानक दर्दनाक घटना में बदल गया। 11 अप्रैल को नेस्को वेयरहाउस में हुए इस म्युजित इवेंट के दौरा ड्रग्स के सेवन से दो छात्रों ने अपनी जान गंवा दी, वहीं एक अन्य छात्र की हालच गंभीर बनी हुई है। इस घटना ने शहर में सनसनी फैला दी है और युवाओं के बीच बढ़ते ड्रग्स के इस्तेमाल पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Maharashtra News: भाजपा विधायक नितेश राणे का विवादित बयान, मदरसों को बताया ‘आतंकियों का अड्डा’

इवेंट में बड़ी संख्या में पहुंचे थे युवा

आपको बता दें कि, इस कॉन्सर्ट में विदेशी टेक्नो आर्टिस्टम के आने की वजह से बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए थे। इसी दौरान एक कॉलेज के कुछ छात्र भी इस कार्यक्रम में पहुंचे थे। माहौल पूरी तरह म्यूजिक और एंटरटेनमेंट से भरा हुआ था, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि यह इवेंट कुछ ही समय में हादसे में बदल जाएगा।

ड्रग्स सेवन के बाद बिगड़ी तबीयत

कॉन्सर्ट में शामिल तीन छात्रों ने कथित तौर पर ड्रग्स का सेवन किया। इनकी उम्र 23 से 25 साल के बीच बताई जा रही है। ड्रग्स लेने के कुछ समय बाद ही उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। हालत गंभीर होने पर उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक ड्रग्स का असर काफी खतरनाक स्तर तक पहुंच चुका था।

इलाज के दौरान दो की मौत, एक की हालत गंभीर

तीनों छात्रों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। दो महिला छात्रों को हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे ट्रॉमा अस्पताल में ले जाया गया, जबकि एक युवक को गोरेगांव के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। इलाज के दौरान 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। वहीं एक महिला छात्रा, जिसे बाद में निजी अस्पताल में शिफ्ट किया गया था, ने भी दम तोड़ दिया। दूसरी महिला छात्रा की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है और वह ICU में जिंदगी के लिए संघर्ष कर रही है।

Maharashtra News: “गोल टोपी और दाढ़ी वालों ने नहीं बनाया विधायक!” मुंब्रा में गरजे बीजेपी नेता नितेश राणे

पुलिस की कार्रवाई, पांच आरोपी गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही वानराई पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें कुछ पोस्ट ग्रेजुएट छात्र और एक इवेंट आयोजक भी शामिल हैं। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ड्रग्स की सप्लाई कहां से हुई और इसे छात्रों तक किसने पहुंचाया। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

ड्रग्स नेटवर्क की जांच जारी

जांच एजेंसियां अब इस पूरे नेटवर्क का खुलासा करने में जुटी हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या इवेंट आयोजकों की ओर से सुरक्षा में कोई लापरवाही हुई थी या नहीं। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि इस तरह के आयोजनों में ड्रग्स की एंट्री कैसे हो जाती है।

समाज के लिए चेतावनी

यह घटना युवाओं के बीच बढ़ते नशे के चलन और ऐसे आयोजनों में सुरक्षा व्यवस्था की कमी को उजागर करती है। इस हादसे ने न केवल दो परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है, बल्कि समाज को भी यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि इस तरह की घटनाओं को कैसे रोका जाए।

Maharashtra News: असम कांग्रेस में ‘भगदड़’ देख भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, प्रद्योत बोरदोलोई के इस्तीफे को बताया ‘बेहद शर्मनाक’!