Mumbai Mayor: मुंबई की राजनीति में एक ऐतिहासिक बदलाव देखने को मिला है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने पहली बार मुंबई में मेयर पद हासिल किया है। पार्टी ने वरिष्ठ नेता और कॉर्पोरेटर रितु तावड़े को मेयर पद का उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं उपमहापौर पद शिवसेना (शिंदे गुट) के खाते में गया है, जिसके लिए संजय शंकर घाड़ी को उम्मीदवार बनाया गया है।
Maharashtra Politics: महाराष्ट्र राजनीति में पवार प्ले फिर सक्रिय, शरद पवार के कदमों ने दिए कई संकेत
रितु तावड़े: बीजेपी की पहली मेयर
आपको बता दें कि, रितु तावड़े बीजेपी की सीनियर कॉर्पोरेटर के रूप में कार्यरत हैं, इसके साथ ही पार्टी और संगठन में उनके लंबे अनुभव और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए उन्हें मेयर पद के लिए चुना गया है। यह महत्वपूर्ण है क्योंकि यह मुंबई में बीजेपी का पहला मेयर पद है। पार्टी का मानना है कि उनके नेतृत्व में मुंबई को मजबूती और प्रभावी प्रशासन मिलेगा।
राजनीतिक यात्रा और अनुभव
रितु तावड़े का राजनीतिक सफर 2012 में शुरू हुआ, जब उन्होंने वार्ड नंबर 127 से जीत दर्ज की। इसके बाद 2017 में वह पहली बार घाटकोपर के वार्ड नंबर 121 से निर्वाचित हुईं। हाल ही में हुए 2025 के चुनाव में उन्होंने वार्ड नंबर 132 से जीत हासिल की। नगर निगम में अपने कार्यकाल के दौरान रितु तावड़े मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन की एजुकेशन कमिटी की चेयरमैन भी रह चुकी हैं। शिक्षा क्षेत्र में उनके योगदान को विशेष महत्व दिया जाता है, और उनका यह अनुभव उन्हें मेयर पद के लिए और मजबूत बनाता है।
Maharashtra Politics: सुनेत्रा पवार के सामने बड़ी चुनौती, महायुति में पति की जगह बनाना आसान नहीं
शिवसेना का उपमहापौर उम्मीदवार
मुंबई मेयर के साथ ही उपमहापौर का पद शिवसेना को मिला। पार्टी ने संजय शंकर घाड़ी को इस पद के लिए उम्मीदवार बनाया। उनका चुनाव उपमहापौर के रूप में बीजेपी और शिवसेना के बीच संतुलित राजनीतिक समझौते का संकेत है।
भविष्य की जिम्मेदारियाँ और उम्मीदें
बीजेपी नेतृत्व का मानना है कि रितु तावड़े का अनुभव और संगठनात्मक क्षमता मुंबई के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। उनका नेतृत्व शहर के प्रशासन, शिक्षा और अन्य नागरिक मुद्दों को बेहतर ढंग से संभालने में मदद करेगा। शिवसेना के उपमहापौर के रूप में संजय शंकर का योगदान भी नगर निगम में संतुलन और सहयोग सुनिश्चित करेगा। इस नए नेतृत्व से मुंबई के नागरिकों को बेहतर सेवाएँ और प्रभावी प्रशासन मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
Maharashtra Politics: NCP विलय के संकेत तेज, शरद पवार तय करेंगे अगला डिप्टी सीएम?










