Mumbai Alert: दोपहर 1:30 बजे धमाके की थी साजिश? मुंबई पासपोर्ट कार्यालय को मिला धमकी भरा ईमेल

मुंबई के BKC स्थित पासपोर्ट कार्यालय को ईमेल के जरिए दहलाने की धमकी मिली है। मेल में दावा किया गया है कि कार्यालय और वॉशरूम में 19 सायनाइड गैस से भरे बम रखे गए हैं, जो आज दोपहर 1:30 बजे फटेंगे।

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

मार्च 19, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

Mumbai Alert: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से एक बड़ी और डराने वाली खबर सामने आई है। मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) स्थित पासपोर्ट कार्यालय को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इस धमकी भरे मेल में दावा किया गया कि कार्यालय परिसर और वॉशरूम में 19 सायनाइड गैस से भरे बम रखे गए हैं। इस सूचना के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया और पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया।

Chaitra Navratri 2026: देशभर में चैत्र नवरात्रि और गुड़ी पड़वा की धूम, राहुल-प्रियंका गांधी ने दीं शुभकामनाएं

सायनाइड गैस बम का खौफनाक दावा

बुधवार को बीकेसी स्थित पासपोर्ट कार्यालय के आधिकारिक ईमेल आईडी पर तीन अलग-अलग मेल प्राप्त हुए। इन ईमेल में बेहद चौंकाने वाला दावा किया गया था कि दोपहर 1:30 बजे कार्यालय के भीतर रखे गए 19 सायनाइड गैस बमों में विस्फोट होगा। यह मेल Sourav_biswas21@hotmail.com जैसी आईडी से भेजे गए थे, जिसने सुरक्षा अधिकारियों की नींद उड़ा दी। सायनाइड गैस का जिक्र होने के कारण मामले की संवेदनशीलता और भी बढ़ गई।

एक्शन में सुरक्षा एजेंसियां

धमकी मिलते ही मुंबई पुलिस, एटीएस (ATS) और यूनिट-8 के वरिष्ठ अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एहतियात के तौर पर पूरे विदेश भवन और पासपोर्ट कार्यालय परिसर को तुरंत खाली कराया गया। बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड (BDDS) और डॉग स्क्वॉड की टीमों ने चप्पे-चप्पे की तलाशी ली। कार्यालय की लॉबी, मुख्य प्रवेश द्वार, वॉशरूम, आने-जाने के रास्तों और आसपास के पेड़-पौधों तक की बारीकी से जांच की गई।

घंटों चले इस सर्च ऑपरेशन के बाद राहत की बात यह रही कि सुरक्षा बलों को कोई भी संदिग्ध या विस्फोटक वस्तु बरामद नहीं हुई। इसके बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली और इसे एक ‘होक्स कॉल’ (झूठी धमकी) माना गया।

साइबर सेल की रडार पर संदिग्ध ईमेल

भले ही तलाशी में कुछ नहीं मिला, लेकिन पुलिस इस मामले को हल्के में नहीं ले रही है। मुंबई पुलिस की साइबर सेल अब उन ईमेल आईडी की जांच कर रही है जिनसे ये संदेश भेजे गए थे। इंटरनेट प्रोटोकॉल (IP) एड्रेस के जरिए आरोपी तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। सुरक्षा कर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे भविष्य में किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर रखें और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करें।

बस्तर में साक्षरता महापर्व, 22 मार्च को नव-साक्षर करेंगे उल्लास महापरीक्षा में भागीदारी

2