Mukesh Khanna Controversy: बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री से अक्सर सितारों के बीत विवाद देखने को मिलते रहते हैं, खासकर की सोशल मीडिया पर किसी वीडियो या पोस्ट के चलते। हाल ही में एक ऐसा ही विवाद मुकेश खन्ना और समय रैना के बीच देखने को मिला है। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।
Dhurandhar 2 Collection: धुरंधर 2 का जलवा बरकरार, दुनियाभर की टॉप 10 फिल्मों में बनाई जगह
Mukesh Khanna Controversy: समय रैना की बात पर भड़के मुकेश
मुकेश खन्ना जो कि टीवी शो शक्तिमान के लिए जाने जाते हैं, समय रैना की एक वीडियो पर नाराजगी जताई है। दरअसल, समय रैना ने हाल ही में अपने एक वीडियो स्टिल आई लव में 2025 के इंडियाज गॉट टैलेंट विवाद और आलोचना में मुकेश खन्ना को लेकर अपनी टिप्पणी दी।
समय रैना ने वीडियो में कहा कि, “शक्तिमान आ गया था यार, शक्तिमान से कैसे लड़ेगे यार? शक्तिमान कह रह था क्या असर पड़ेगा इनके कंटेंट का बच्चों पर बच्चों का क्या होगा ये कंटेंट देख के। मुझे नहीं पता, तुम में से कितने लोग शक्तिमान एरा में टीवी देखते थे। हर महीने न्युज आती थी कि कोई बच्चा शक्तिमान देख के बिल्डिंग से कूद गया। तूने बच्चे मारे हैं भाई, तू क्या मोरल हाई ग्राउंड लेकर बैठा है?
Mukesh Khanna Controversy: मुकेश खन्ना का रिएक्शन

मुकेश खन्ना ने इस विवादत टिप्पणी पर सोशल मीडिया पर एक एडिटेड फोटो शेयर की, जिसमें समय रैना को गधे पर विठाया है। पोस्ट करते हुए नीचे उन्होंने कैप्शन में लिखा कि, “समय रैना तू सिर्फ गधे पर ही बैठने लायक है!! वो भी मुंह काला करके” इसके साथ ही उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा कि, “कुत्तो की दुम टेढ़ी रहती है। उसे लाख कोशिशों के बाद भी सीधा करो, फिर भी टेढ़ी ही रहती है। समय रैना भी ऐसा ही है, एक रोस्टेड प्राणी है। पूरे देश ने उसकी आलोचना की, फिर भी वह बेशर्मी से सामने आया। अब उसकी एक ही सजा बची है, मुंह काला करने गधे पर बिठाकर पूरे देश में परेड कराई जाए।
उन्होंने आगे लिखा कि बच्चों के सुपरहीरो शक्तिमान का अपमान करने की वजह से उसे ऐसी सजा मिलना बेहद जरूरी है, जिससे लोग यह समझ सकें कि बच्चों के लिए आदर्शों का महत्व कितना जरूरी है।
‘दयाबेन’ के सिर से उठा पिता का साया, दिग्गज अभिनेता भीम वकानी के निधन से शोक में डूबा टीवी जगत










