एमपी ट्रांसको ने बढ़ाई पॉवर क्षमता, बिसनूर सब स्टेशन में लगाया 50 एमव्हीए ट्रांसफार्मर

एमपी ट्रांसको ने बिसनूर सब स्टेशन में स्थापित किया 50 एमव्हीए क्षमता का अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफार्मर बैतूल ऊर्जा मंत्री  प्रद्युमन सिह तोमर ने बताया कि मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी ने बैतूल जिले की बिजली व्यवस्था की सुदृढ़ता के लिए 132 के.व्ही. सब स्टेशन बिसनूर (मुलताई) में एक 50 एम.व्ही.ए. क्षमता का अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफार्मर स्थापित कर उजीकृत कर दिया है। इससे बैतूल जिले की पारेषण प्रणाली को विश्वसनीयता मिलने के साथ मुलताई क्षेत्र के हजारों विद्युत उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण बिजली उचित वोल्टेज पर प्राप्त हो सकेंगी साथ ही सब स्टेशन में दूसरा ट्रांसफार्मर लगने से सिस्टम में फ्लेक्सिबिल्टी आई है।

Wrriten By :

Editor

Published On :

मार्च 13, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

एमपी ट्रांसको ने बिसनूर सब स्टेशन में स्थापित किया 50 एमव्हीए क्षमता का अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफार्मर

बैतूल

ऊर्जा मंत्री  प्रद्युमन सिह तोमर ने बताया कि मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी ने बैतूल जिले की बिजली व्यवस्था की सुदृढ़ता के लिए 132 के.व्ही. सब स्टेशन बिसनूर (मुलताई) में एक 50 एम.व्ही.ए. क्षमता का अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफार्मर स्थापित कर उजीकृत कर दिया है। इससे बैतूल जिले की पारेषण प्रणाली को विश्वसनीयता मिलने के साथ मुलताई क्षेत्र के हजारों विद्युत उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण बिजली उचित वोल्टेज पर प्राप्त हो सकेंगी साथ ही सब स्टेशन में दूसरा ट्रांसफार्मर लगने से सिस्टम में फ्लेक्सिबिल्टी आई है।

इन क्षेत्रों को होगा फायदा

एमपी ट्रांसको के अतिरिक्त मुख्य अभियंता  राजेश शाँडिल्य ने बताया कि बिसनूर में इस पॉवर ट्रांसफार्मर उर्जीकृत होने से सब स्टेशन से जुड़े स्थानीय बिसनूर के अलावा गेहुवरसा, पोंनी, टेरमुरनी, डब्ल्यू.आर.डी. फीडर से जुड़े हजारों कृषि विद्युत उपभोक्ताओं के साथ घरेलू उपभोक्ताओं को फायदा मिलेगा।

बैतूल जिले की ट्रांसफारमेशन कैपेसिटी में बढोत्तरी

मुख्य अभियंता  शांडिल्य ने जानकारी दी कि बिसनूर में 50 एम.व्ही.ए. ट्रांसफार्मर लगने से सब स्टेशन की क्षमता बढ़कर 100 एम.व्ही.ए. की हो गई है। एमपी ट्रांसको बैतूल जिले में 220 के.व्ही. के 3 सब स्टेशन बैतूल, गुड़गांव, सारणी एवं 132 के.व्ही. के 6 सब स्टेशन बैतूल, आमला, चिचौली, मुलताई, गुड़गांव व बिसनूर के माध्यम से विद्युत पारेषण करती है। इस ट्रांसफार्मर के उर्जीकृत होने से बैतूल जिले की ट्रांसफारमेशन कैपेसिटी में बढ़ोत्तरी 1598 एम.व्ही.ए. की हो गई है।

 

Leave a Comment

2