एमपी ट्रांसको ने 500 एमवीए का अतिरिक्त पावर ट्रांसफॉर्मर किया ऊर्जीकृत

मालवा क्षेत्र के पारेषण नेटवर्क की विश्वसनीयता में इजाफा भोपाल ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण के प्लानिंग क्राइटेरिया (नियोजन मानदंडों) के अनुरूप, मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) ने मालवा क्षेत्र में बढ़ती विद्युत डिमांड और ट्रांसमिशन नेटवर्क के रिलायवल्टी फेक्टर को ध्यान में रखते हुए 400 केवी बदनावर, धार सबस्टेशन में एक अतिरिक्त 500 एमवीए क्षमता का 400/220 केवी पावर ट्रांसफॉर्मर स्थापित कर उसे ऊर्जीकृत कर दिया है। इससे अब सरदार सरोवर गुजरात से मध्यप्रदेश के हिस्से की मिलने वाली बिजली भी पर्याप्त मात्रा मे पीजीसीआईएल राजगढ़ के माध्यम से धार जिले

Wrriten By :

Editor

Published On :

जनवरी 18, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

मालवा क्षेत्र के पारेषण नेटवर्क की विश्वसनीयता में इजाफा

भोपाल
ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण के प्लानिंग क्राइटेरिया (नियोजन मानदंडों) के अनुरूप, मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) ने मालवा क्षेत्र में बढ़ती विद्युत डिमांड और ट्रांसमिशन नेटवर्क के रिलायवल्टी फेक्टर को ध्यान में रखते हुए 400 केवी बदनावर, धार सबस्टेशन में एक अतिरिक्त 500 एमवीए क्षमता का 400/220 केवी पावर ट्रांसफॉर्मर स्थापित कर उसे ऊर्जीकृत कर दिया है। इससे अब सरदार सरोवर गुजरात से मध्यप्रदेश के हिस्से की मिलने वाली बिजली भी पर्याप्त मात्रा मे पीजीसीआईएल राजगढ़ के माध्यम से धार जिले को मिल सकेगी।

कंटेंनजेसी स्टेंडर्ड का भी हुआ पालन
मंत्री श्री तोमर ने बताया कि नए ट्रांसफॉर्मर की स्थापना से न केवल मालवा क्षेत्र बल्कि प्रदेश के पारेषण नेटवर्क की विश्वसनीयता में इजाफा होने के साथ एन-1 कंटेंनजेसी स्टेंडर्ड (आकस्मिकता मानकों) का अनुपालन भी सुनिश्चित हुआ है। इससे भविष्य की लोड वृद्धि को हैंडल करने और राज्य के ट्रांसमिशन सिस्टम की उपलब्ध ट्रांसफर क्षमता (एटीसी) बढ़ाने में भी सहायता मिली है।

क्षमता वृद्धि से यह क्षेत्र भी होंगे लाभांवित
मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के अधीक्षण अभियंता श्री अनिल सक्सेना ने बताया कि पूर्व में इस सबस्टेशन में 315-315 एमवीए के दो ट्रांसफॉर्मर स्थापित थे। अतिरिक्त 500 एमवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर के ऊर्जीकृत होने से 400 केवी सबस्टेशन बदनावर की क्षमता बढ़कर 1130 एमवीए की हो गई है श्री सक्सेना ने बताया कि इस नए ट्रांसफार्मर की स्थापना से बदनावर से जुड़े कानवन, बडनगर, रतलाम, वंडर सिमेंट के अलावा ओद्योगिक क्षेत्र स्थित पीथमपुर को लाभ मिलेगा।

 

Leave a Comment

2