सांसद संतोष पांडेय का भूपेश बघेल पर निशाना, बोले- पिछली सरकार ने रोके थे आवास

रायपुर. पीएम आवास शहरी 2.0 को स्वीकृति मिलने पर सांसद संतोष पाण्डेय खुशी जताई है. उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद पहला काम सरकार ने आवास का किया. जिन आवासों को भूपेश बघेल ने रोका था, साय सरकार ने पहले हस्ताक्षर किया. 84 नगरीय निकायों के लिए नए आवास स्वीकृत हुए हैं. हर व्यक्ति के सिर पर छत होना चाहिए, सरकार चिंता करती है. सांसद संतोष पांडेय धनतेरस के अवसर पर मीडिया से रू-ब-रू हुए. इस दौरान उन्होंने एक हजार से अधिक पदों पर राज्य सरकार द्वारा भर्ती किए जाने पर कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने युवाओं

Wrriten By :

Editor

Published On :

नवम्बर 6, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

रायपुर.

पीएम आवास शहरी 2.0 को स्वीकृति मिलने पर सांसद संतोष पाण्डेय खुशी जताई है. उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद पहला काम सरकार ने आवास का किया. जिन आवासों को भूपेश बघेल ने रोका था, साय सरकार ने पहले हस्ताक्षर किया. 84 नगरीय निकायों के लिए नए आवास स्वीकृत हुए हैं.

हर व्यक्ति के सिर पर छत होना चाहिए, सरकार चिंता करती है. सांसद संतोष पांडेय धनतेरस के अवसर पर मीडिया से रू-ब-रू हुए. इस दौरान उन्होंने एक हजार से अधिक पदों पर राज्य सरकार द्वारा भर्ती किए जाने पर कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने युवाओं को तोहफा दिया है. अग्निवीर की सौगात के बाद यह बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ को मिली है. वहीं कांग्रेस रैली में शामिल नहीं होने वाले पदाधिकारियों पर कार्रवाई पर सांसद ने कहा कि अपने-अपने विरोधियों की सूची बनाकर भेज रहे हैं. कार्रवाई करने की तैयारी में है, तो कुछ लोग करवाने के लिए भी है. कांग्रेस में सिर फुटव्वल देखने मिल रहा है.

10 जनपद में पट्टी लगाए बैठी है गांधारी
दीपक बैज के बयान कि कांग्रेस अर्जुन है, हर चक्रव्यूह को तोड़ेगी, पर सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा कि यह अर्जुन नहीं, दुर्योधन है, और 10 जनपद में गांधारी पट्टी बांधकर बैठी है. उनको अपने पुत्र दुर्योधन के सिवाय कोई नहीं दिखता. महाभारत में उनका सत्यानाश होता है. कांग्रेस का पतन होने वाला है.

बस्तर में अमन-चैन के जलेंगे दीप
वहीं रामलीला मैदान में कांग्रेस के प्रदर्शन पर सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा कि सभा में मंच और कुर्सियां, दोनों ही खाली थी. कांग्रेस की औकात आप देख सकते हैं. इसके साथ बस्तर में कई गांवों में जलेंगे दीप पर सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा कि कोंटा, दंतेवाड़ा, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, बस्तर में खुशी का माहौल है. अमन और चैन की बयार आज बह रही है. दीपों की रौशनी से बस्तर जगमगाएगा.

2